उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में नियम में दबाव का क्षेत्र का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों तक पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार को शाम को बादल छाने की खबर आई और शाम होते-होते बारिश होने लगी। आपको बता दें कि यहां पर बारिश होने से लोगों के मेला का मजा किरकिरा हो गया और लोगों की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ गई।

आज एवं कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। सात अक्तूबर को कुछ स्थानों में मूसलाधार बारिश की भी आशंका है। बारिश का यह दौर आठ अक्तूबर की शाम तक जारी रह सकता है।

इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। कुल मिलाकर बारिश का यह दौर तीन दिन तक चलने की उम्मीद है। अगले 72 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 72 घंटे भारी बारिश होगी। साथ ही हल्की ठंड भी महसूस होगी। हालांकि अक्तूबर में बारिश के असर से हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

2012-2022 के 11 वर्षों में तीन बार दशहरे पर बारिश का संयोग बना है। 24 अक्तूबर 2012 को दो मिमी और 15 अक्तूबर 2021 को दशहरे के दिन ही 71.6 मिमी बारिश हुई थी। दशहरे पर दशक की सर्वाधिक बारिश 2021 में ही दर्ज की गई। 2022 में भी दशहरे के दिन बुधवार को 0.1 मिमी बारिश हुई।

दिन का पारा लुढ़का
बुधवार को दिन का तापमान 33.1 और रात का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी। बावजूद इसके दिन का तापमान सामान्य और रात का चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। शाम 5.30 बजे तक 0.1 मिमी बारिश हुई।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *