केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन

केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन

केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन

बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा बुधवार को कमलदह सरोवर पार्क में धरना दिया गया। इय विरोध ईडी द्वारा पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के साथ पूछताछ के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर था। धरने की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा व संचालन राजा रमण पांडेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ। दूरभाष पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस सुप्रीमो पर ईडी की करवाई दुर्भावना से ग्रस्त होकर की जा रही है। हम सभी पार्टी कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर कोई करवाई नहीं करती।

लेकिन ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर जनता का ध्यान बांटने का प्रयास कर रही है। ओछी राजनीतिक फायदा साधने के लिए किया जा रहा यह कार्य न तो देश के लिए अच्छा है न आम जन के लिए। हमारे शांतिपूर्वक हो रहे सत्याग्रह को गोडसे की विचारधारा वाले लोग, देश की जनता एवं विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं। गांधी जी के तरीके से हम इसका विरोध करते रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, सेवादल अध्यक्ष धनजी पांडे,  महिला अध्यक्ष साधना पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि विनय सिंह, बूचा उपाध्याय, वशिष्ट सिंह, गौरव राय, शिव कांत मिश्रा, रामाकांत चौबे, जगदीश मिश्रा, अभिमन्यु मिश्रा, विशाल खरवार, गुप्तेश्वर चौबे, सुरेश जायसवाल, दीपक राय, पप्पू दुबे, दिवेदी दिनेश, रामनारायण, विकी आर्य आदि अनेक जन शामिल रहे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *