क्या एकतरफा प्रेम का विरोध करने पर हुई दुर्गा की हत्या! पिता ने लगाया मुहल्ले के ही एक युवक पर आरोप

क्या एकतरफा प्रेम का विरोध करने पर हुई दुर्गा की हत्या! पिता ने लगाया मुहल्ले के ही एक युवक पर आरोप

समस्तीपुर :- शहर के कृष्णापुरी मुहल्ले में शनिवार रात एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवती का शव रविवार सुबह सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की पहचान धरमपुर वार्ड संख्या-37 के फुलेंद्र पासवान की पुत्री दुर्गा कुमारी के रूप में की गई है। इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दुर्गा शहर के काशीपुर आरएनएआर कॉलेज के पास एक चिकित्सक के यहां दाई का काम करती थी। रोज शाम के 7:00 बजे के काम निपटाने के बाद वापस घर लौट जाती थी। लेकिन बीती रात वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश रात से ही कर रहे थे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह युवती का शव कृष्णापुरी मुहल्ला में सड़क किनारे मिला। उसकी हत्या गला रेत कर की गई थी।

घटना स्थल पर युवती के पिता फुलेंद्र पासवान ने बताया कि मोहल्ला के विकास कुमार नामक युवक उसे हमेशा तंग किया करता था। कुछ दिन पूर्व वह रात के दो बजे उसके घर में भी प्रवेश कर गया था। मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी। बांड भी बनाया गया था।। घटना को लेकर पूर्व में थाने में भी आवेदन दिया गया था। बावजूद युवक मौका पाकर उनकी पुत्री को तंग किया करता था।

उसकी पुत्री हमेशा उसका विरोध करती थी। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उनकी पुत्री की हत्या विकास और उसके भाई ने मिलकर की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पिता द्वारा गांव के ही अशोक पासवान के पुत्र विकास पासवान व उसके भाई विक्की पासवान को आरोपित किया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पहली नजर में मामला एक तरफा प्रेम का लग रहा है। लड़की के विरोध पर उसकी हत्या की गई है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *