‌‌‌जदयू के सदस्यों ने निकाली आभार यात्रा

‌‌‌जदयू के सदस्यों ने निकाली आभार यात्रा

बक्सर खबर। जिला जनता दल यू के सदस्यों ने शनिवार को जिले में आभार यात्रा निकाली। जिला मुख्यालय समेत डुमरांव नगर में भी कार्यकर्ता व नेता सड़क पर झंडा बैनर लेकर उतरे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा में लंबे-लंबे बयान जारी किए। पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना को मंजूरी देकर उन्होंने ऐतिहासिक काम किया है। इससे हर वर्ग का विकास होगा। वहीं डुमरांव में अंजुम आरा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने मार्च निकाला। मीडिया से बात करते हुए नेताओं ने कहा कि इस जन गणना से हर वर्ग का समुचित विकास होगा। उसके लिए रूपरेखा बनेगी। बक्सर नगर के किला मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा ने नगर भ्रमण किया।

इस यात्रा में मुख्यता प्रदेश प्रभारी परमहंस कुमार, मुख्य प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह, महात्मा फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष दिनानाथ ठाकुर, विंध्याचल सिंह कुशवाहा, वीर राय, भगवान सिंह कुशवाहा, मोहन चौधरी, बबन सिंह कुशवाहा, संजय सिह राजनेता, संजय कुमार सिंह, बबन चौधरी, पंकज मानसिंहका, बिहारी पासवान, शुकुल राम, मनोज कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रेम कुशवाहा, धर्मेंद्र ठाकुर, विजय सिंह कुशवाहा, फूलचंद कुशवाहा, हीरा सिंह कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, दुर्गावती देवी, राजेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, विमलेंद्र कुमार बब्लू, आजाद सिंह राठौर, अनुज तिवारी, विमलेश पांडेय, प्रकाश गुप्ता, ध्रुव प्रसाद, राजेश गुप्ता, श्याम जी वर्मा, सत्येंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र मुखिया, मकसूद जी, मदन सिंह, ऋषि देव राय, रणजीत राय, राजेश कुशवाहा चौसा, के साथ बक्सर अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *