बिहार के 9 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति मेडल, लिस्ट में ADG से दारोगा तक शामिल
बिहार के 9 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति मेडल, लिस्ट में ADG से दारोगा तक शामिल
गणतंत्र दिवस पर बिहार के 9 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जायेगा। जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक केएस अनुपम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को अतिविशिष्ट पदक। जबकि दो पुलिस अधीक्षक संजय कुमार और मनोज कुमार समेत 7 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है।वहीं कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, उपनिरीक्षक संजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर शशिकांत और सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा।
विशिष्ट सेवा के लिए इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पदक
केएस अनुपम, अपर पुलिस महानिदेशक
अनिल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक
सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिलेगा पदक
हरिमोहन शुक्ला, कमांडेंट
संजय कुमार, एसपी
मनोज कुमार, एसपी
जय प्रकाश, दारोगा
संजीत कुमार, दारोगा
शशिकांत, दारोगा
अतिमेश कुमार उपाध्याय, एएसआई
आपको बता दें इस बार गणतंत्र दिवस पर देशभर के विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक में 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 7 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा और 4 सुधार सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। वहीं सराहनीय सेवा के लिए 746 पदकों में से 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए जाएंगे।
Source – Hindustan