बेगूसराय के चर्चित डीलर हत्याकांड का उद्भेदन – पुलिस ने 3 युवकों किया गिरफ्तार

बेगूसराय के चर्चित डीलर हत्याकांड का उद्भेदन – पुलिस ने 3 युवकों किया गिरफ्तार

बेगूसराय में आए दिन अज्ञात अपराधियों द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें से पुलिस द्वारा कुछ मामले का खुलासा होता है और कुछ मामले का खुलासा नहीं हो पाता है। ऐसे में बीते 10 मार्च को घटित डीलर हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 10 मार्च 2022 को अपराधियों के द्वारा डीलर अरुण सिंह की चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। वही, इस घटना के बाद इलाकों में पूरी तरह से सनसनी फैल थी। खासकर, इस हत्या के बाद पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने तीनों अपराधी को हथियार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना के संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि डीलर अरुण सिंह कई महिला के साथ अवैध संबंध बना कर रखा था। उन्होंने यह भी बताया कि डीलर अरुण सिंह अनाज के बदले में महिला के साथ यौन शोषण करता था। जैसे ही इसकी जानकारी मो० सोनू को लगी। इसी से नाराज होकर सोनू ने डीलर अरुण सिंह की हत्या का योजना तैयार किया।

एसपी ने बताया कि डीलर अरुण सिंह को मो० सोनू अपने दो अन्य साथी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद सोनू के ऊपर हत्या लूट एवं गोलीबारी सहित कई संगीन मामले कई थाने में दर्ज है। वही, इस हत्या में तीन अपराधी शामिल थे जिन्होंने अपना गुनाह कबूल किया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *