वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगा पूर्व मध्य रेल के बेगूसराय- बरौनी सहित 12 स्टेशन 

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगा पूर्व मध्य रेल के बेगूसराय- बरौनी सहित 12 स्टेशन 

स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत पूर्व मध्य रेलवे के 12 स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधा से लैस विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। इन स्टेशनों में दानापुर मंडल के राजेंद्रनगर और बक्सर, सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और बरौनी, समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतीहारी, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और धनबाद मंडल के धनबाद और सिंगरौली शामिल है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुनर्विकास की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, 300 करोड़ रुपये की लागत से गया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य होगा। पुनर्विकास कार्य 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। सूचीबद्ध सभी स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य के बाद यात्रीयों को हवाई अड्डे की तरह सुविधाएं मिलेगी।

यात्रियों को इन सुविधाओं को मिलेगा लाभ : यात्रियों को प्रदान की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं में भोजन, वाशरूम, पेयजल, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल होंगे। इससे विशेष रूप से आम यात्रियों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी लाभ होगा। इसके साथ ही, वेटिंग हॉल के लिए अतिरिक्त 6400 वर्गमीटर कॉनकोर्स एरिया, स्टेशन पर कुल 23 लिफ्ट और 11 एस्केलेटर सुविधाएं, मौजूदा 3100 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म क्षेत्र और एफओबी का नवीनीकरण, अतिरिक्त टिकट सुविधा, विकलांग अनुकूल सुविधाएं, हरित ऊर्जा के लिए स्टेशन भवन पर सौर पैनल स्थापना, वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण संयंत्र, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं दमकल आदि की व्यवस्था की जायेगी।

ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण : पुनर्विकास के बाद गया स्टेशन हाईटेक यात्री सुविधाओं से युक्त प्रौद्योगिकी, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र के रूप में निखर जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी ही साथ ही परोक्ष रूप से रोजगार भी बढ़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों को फायदा होगा। स्टेशन को विश्वस्तरीय लुक देते हुए स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा, जहां पर्याप्त वेंटिलेशन होगा।

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *