बिहार की खुशबू का पूरा होगा सपना; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पहल के बाद अब पढ़ेगी बायोलॉजी

बिहार की खुशबू का पूरा होगा सपना; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पहल के बाद अब पढ़ेगी बायोलॉजी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पटना जिले के दानापुर की रहने वाली छात्रा खुशबू कुमारी की विज्ञान संकाय में पढ़ाई में आ रही बाधा दूर करने की पहल की है। उन्होंने पटना के जिलाधिकारी को खुशबू का नामांकन वर्तमान सत्र में ही विज्ञान संकाय में कराने का निर्देश दिया है। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को खुद खुशबू से फोन पर बात की और मदद का भरोसा दिया। उच्च माध्यमिक विद्यालय, हेतनपुर (दानापुर) से दसवीं उत्तीर्ण उपेंद्र राय की पुत्री खुशबू कला संकाय में पढ़ रही है। उसकी हार्दिक इच्छा है कि वह विज्ञान संकाय में पढ़ाई कर डॉक्टर बने। इसके लिए छात्रा ने केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मदद की गुहार लगाई थी।

दरअसल खुशबू के साथ घर में ही भेदभाव हो रहा था। वह अपने पसंद के विषय में पढ़ाई करना चाहती थी। परिवार का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वे मेडिकल की तैयारी नहीं करा सकते। खुशबू ने अपनी पीड़ा मीडिया में जाहिर की थी। विज्ञान संकाय में नामांकन से उसका डॉक्टर बनने का सपना साकार हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने खुशबू से कहा कि मन लगा कर पढ़ो। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

बीच धर्मेंद्र प्रधान की पहल पर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने खुशबू एवं उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि छात्रा का प्रवेश जीव विज्ञान विषय में कराया जाएगा। डीएम ने खुशबू से कहा कि मजबूती से आगे बढ़ना है, कमजोर नहीं पड़ना है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से पढ़ाई के लिए सभी सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने दानापुर के एसडीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को उचित पहल करने को कहा है।

Source – Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *