कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता- स्नेह-निर्झर बह गया है, रेत ज्यों तन रह गया है
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रेत ज्यों तन रह गया है।
स्नेह-निर्झर बह गया है।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
आम की यह डाल जो सूखी दिखी, कह रही है—“अब यहाँ पिक या शिखी नहीं आते, पंक्ति मैं वह हूँ लिखी नहीं जिसका अर्थ— जीवन दह गया है।”
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
“दिए हैं मैंने जगत् को फूल-फल, किया है अपनी प्रभा से चकित-चल; पर अनश्वर था सकल पल्लवित पल— ठाट जीवन का वही जो ढह गया है।''
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
अब नहीं आती पुलिन पर प्रियतमा, श्याम तृण पर बैठने को, निरुपमा। बह रही है हृदय पर केवल अमा; मैं अलक्षित हूँ, यही कवि कह गया है।