कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
'जाने किस जीवन की सुधि ले' - महादेवी वर्मा
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
जाने किस जीवन की सुधि ले, लहराती आती मधु-बयार!
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रंजित कर ले यह शिथिल चरण, ले नव अशोक का अरुण राग, मेरे मण्डन को आज मधुर, ला रजनीगन्धा का पराग;
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
यूथी की मीलित कलियों से
अलि, दे मेरी कबरी सँवार।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
पाटल के सुरभित रंगों से रँग दे हिम-सा उज्जवल दुकूल, गूँथ दे रशमा में अलि-गुंजन से पूरित झरते बकुल-फूल;
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रजनी से अंजन माँग सजनि, दे मेरे अलसित नयन सार!
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
तारक-लोचन से सींच सींच नभ करता रज को विरज आज, बरसाता पथ में हरसिंगार केशर से चर्चित सुमन-लाज;
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
कंटकित रसालों पर उठता है पागल पिक मुझको पुकार! लहराती आती मधु-बयार!