GATE 2023 Admit card Released: गेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड
GATE 2023 Admit card Released: गेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड
GATE 2023 Admit card Released: आईआईटी कानपुर ने गेट एग्जाम 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर विजिट कर सकते हैं.
GATE 2023 Admit card Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर, ने गेट 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट 9 जनवरी, 2023 से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. GATE 2023 की परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड जारी कर सकते हैं. एडमिट कार्ड के साथ ही IIT कानपुर ने कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी किया है, जो कैंडिडेट्स के बहुत काम आने वाली है.
GATE Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध GATE 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें.
आपका GATE Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
GATE Admit Card 2023 की जांच करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें.
GATE 2023 Exam Admit Card: ये हैं एग्जाम डेट
हालांकि, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानि गेट की पूर्व निर्धारित तारीखों में आइआइटी कानपुर ने कोई संशोधन नहीं किया है। संस्थान के घोषित गेट 2023 शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं फरवरी माह के दौरान 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित की जानी हैं। इसमें सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार गेट 2023 एग्जाम एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड करना होगा। दूसरी तरफ, परीक्षा के आयोजन के बाद उम्मीदवारों के लिए अनौपचारिक आंसर-की 22 फरवरी को जारी की जाएंगी और इन पर उनकी आपत्तियों को 25 फरवरी तक आमंत्रित किया जाएगा। इन आपत्ति की समीक्षा के बाद नतीजों की घोषणा 16 मार्च को होगी और स्कोर कार्ड 21 मार्च से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
IIT कानपुर ने परीक्षा के दिनों को अलग-अलग पेपरों में बांटा गया है
4 फरवरी- मॉर्निंग शिफ्ट: सीएस
4 फरवरी- दोपहर की पाली: एआर, एमई
फरवरी 5- मॉर्निंग शिफ्ट: ईई, ईएस, एक्सएच
फरवरी 5- दोपहर की पाली: बीएम, सीवाई, ईसी
11 फरवरी- मॉर्निंग शिफ्ट: GG, IN, MA, PE, XE, XL
11 फरवरी- दोपहर की शिफ्ट: AE, AG, BT, CH, EY, GE, MT, NM, PH, PI, TF
GATE स्कोर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जा सकता है. ये शिक्षा मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा समर्थित हैं. इसके अलावा, कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने भी भर्ती के लिए GATE स्कोर का उपयोग करना शुरू कर दिया है. प्रवेश परीक्षा देश भर के 200 शहरों में आयोजित की जाती है. यह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड की ओर से सात IIT (बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, गुवाहाटी, रुड़की, मद्रास और खड़गपुर) और IISc बैंगलोर द्वारा वार्षिक आधार पर परीक्षा आयोजित की जाती है.
एडमिट कार्ड में देखें ये डिटेल्स
GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से अपना GATE 2023 एडमिट कार्ड साथ रखना होगा। GATE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी डिटेल्स को चेक कर लें। गेट 2023 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल होंगे।
1 उम्मीदवार का नाम।
2 पंजीकरण संख्या।
3 गेट 2023 पेपर कोड।
4 परीक्षा केंद्र कोड।
5 परीक्षा केंद्र का नाम और पता।
6 परीक्षा की तिथि और दिन।
7 परीक्षा का समय।
8 उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर।
9 गेट के आयोजन अध्यक्ष के हस्ताक्षर।
10 परीक्षा के दिन के निर्देश।
बता दें, उम्मीदवारों को गेट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, सलाह दी जाती है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक एडमिट कार्ड की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
गेट 2023 एडमिट कार्ड प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट के साथ मांगा जाएगा।
परीक्षा केंद्र में लेकर जा सकते हैं ये चीजें।
GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने पर, छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ भी साथ रखना होगा।
पासपोर्ट
वोटर आईडी कार्ड
आधार संख्या
पैन कार्ड
वेलिड कॉलेज आईडी
कर्मचारी पहचान पत्र
ड्राइविंग लाइसेंस
GATE 2023: यहां देखें जरूरी तारीखें
GATE 2023 परीक्षा की तारीख- 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023
GATE 2023 आंसर की जारी होने की तारीख- 21 फरवरी 2023
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here