महात्मा गांधी के बारे में 10 रोचक तथ्य

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। इनके पिता का नाम करमचंद गांधी था। मोहनदास की माता का नाम पुतलीबाई था जो करमचंद गांधी जी की चौथी पत्नी थीं। मोहनदास अपने पिता की चौथी पत्नी की अंतिम संतान थे। महात्मा गांधी को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेता और ‘राष्ट्रपिता’ माना जाता है।

– गांधी जी की मातृभाषा गुजराती थी।

– गांधी जी ने अल्फ्रेड हाई स्कूल, राजकोट से पढ़ाई की थी

– गांधी जी का जन्मदिन 2 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जाता है।

– महात्मा गांधी जी अपने माता-पिता के सबसे छोटी संतान थे उनके दो भाई और एक बहन थी।

– उनके  पिता धार्मिक रूप से हिंदू तथा जाति से मोध बनिया थे।

– माधव देसाई, गांधी जी के निजी सचिव थे।

– उनकी हत्या बिरला भवन के बगीचे में हुई थी।

– गांधी जी और प्रसिध्द लेखक लियो टोलस्टोय के बीच लगातार पत्र व्यवहार होता था।

– गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह संघर्ष के दौरान , जोहांसबर्ग से 21 मील दूर एक 1100 एकड़ की छोटी सी कालोनी, टॉलस्टॉय फार्म स्थापित की थी।

– 1930 में, उन्होंने दांडी साल्ट मार्च का नेतृत्व किया और 1942 में, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन चलाया।