1. गणेश जी सभी देवताओं में परम पूज्य शुभकारी और मंगलकारी देवता है।
2. गणेश जी की माता का नाम माता पार्वती और पिता महादेव, शंकर जी है। गणेश जी के भाई का नाम कार्तिकेय और बहिन का नाम अशोकसुंदरी है।
3. माता पार्वती ने गणेश जी को गर्भ से नहीं बल्कि स्नान करते वक्त अपने मैल से बनाया था।
4. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे शादी, मकान या नयी वस्तु के लिए सबसे पहले गणेश जी को पूजा जाता है बिना उनकी पूजा किये कोई कार्य फलित नहीं होता है।
5. गणेश जी की सबसे प्रिय मिठाई मोदक है जो माता पार्वती जी गणेश जी के लिए बनाती थी।
6. गणेश जी का वाहन मूषक है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि मूषक एक शैतान राक्षस था। जिसका नाम गजमुखासुर था। गणेश जी ने गजमुखासुर को वाहन बनाने की शर्त पर जीवनदान दिया था।
7. घर की दीवारों पर रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ लिखा जाता है दरसल रिद्धि-सिद्धि भगवान गणेश जी की दोनों पत्नियां है और शुभ-लाभ उनके पुत्र है।
8. भगवान गणेश को कई नामो से पुकारते हैं, जैसे सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, गणाध्यक्ष और गजानन आदि।
9. प्रत्येक वर्ष गणेश जी के जन्म उत्सव जिसे हम गणेश चतुर्थी बोलते हैं को पूरे भारत में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
10. गणेश जी ने एक प्रतियोगिता में अपने माता-पिता को ब्रम्हांड मानकर पृथ्वी का चक्कर लगाया था। उनके इस महान कार्य के लिए उन्हें प्रथम पूज्य होने का आशीर्वाद मिला था।