धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर के बारे में रोचक बातें

? जान्हवी कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी हैं।

? जाह्नवी की मां श्रीदेवी भी एक दिग्गज अभिनेत्री थी, जिन्हें बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है।

? जाह्नवी की मां श्रीदेवी जी का 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में दिल का दौरा पड़ने (कार्डियक अरेस्ट) से अचानक निधन हो गया था।

? जाह्नवी के पिता बोनी कपूर बॉलीवुड फिल्म निर्देशक-निर्माता हैं, वह बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक हैं।

? जाह्नवी कपूर की एक बहन भी हैं जिनका नाम ख़ुशी कपूर है। आपको बता दें कि, ख़ुशी जाह्नवी से लगभग 3 साल छोटी हैं।

? अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर जाह्नवी के सौतेले भाई-बहन हैं। ये दोनों बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं।

? जानकारी के लिए आपको बता दें कि, मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर जाह्नवी के चाचा हैं।

? जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा धीरू-भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है।

? जाह्नवी ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया। वहीं से उन्होंने एक्टिंग सीखा।

? जाह्नवी बचपन से ही बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती थीं, इसलिए वे अपने स्कूल-कॉलेज के दिनों में डांसिंग, मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थी।

? जाह्नवी ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करण जौहर की फिल्म “धड़क” से की है, जो 20 जुलाई 2018 को रिलीज़ हुई थी।

? “धड़क” मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है, जिसमें ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है।

? जाह्नवी की पहली फिल्म “धड़क” सफल रही। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की है।

? “धड़क” फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई, इस फिल्म में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।

? फिल्म “धड़क” से पहले, जाह्नवी को साउथ की फिल्म का ऑफर आया था, जिसमें उन्हें सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम करने का मौका मिला था लेकिन जाह्नवी ने मना कर दिया।

? अब जाह्नवी कपूर को कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे है और वह उनमें काम करने के लिए भी तैयार हैं और कुछ फिल्मों की शूटिंग भी जारी है।

? जाह्नवी के पसंद की बात करे तो, उनकी पसंदीदा अभिनेत्री उनकी माँ श्रीदेवी और करीना कपूर है एवं पसंदीदा अभिनेता सलमान खान तथा शाहिद कपूर हैं।

? जाह्नवी अपनी माँ श्रीदेवी जी तरह एक अच्छी डांसर है, उन्हें डांसिंग करना, म्यूजिक सुनना, घूमना-फिरना पसंद है।

? जाह्नवी कपूर को स्वादिष्ट और संतुलित भोजन करना पसंद है, पर वह अपने स्वास्थ्य बहुत ध्यान रखती हैं।