नवरात्रि की 10 पौराणिक बातें जो जानना है बहुत जरूरी

1. कौन है नवदुर्गा : शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री।

2. क्यों मनाते हैं नवरात्रि : इसके पीछे दो कारण है पहला यह कि माता दुर्गा का महिषासुर से 9 दिनों तक युद्ध चला था और 10वें दिन उन्होंने उसे असुर का वध किया था,दूसरा कारण मान्यता पर आधारित है कि माता ने नौ माह तक कटरा (वैष्णो देवी) की गुफा में तप किया था

3.वर्ष में 4 बार आती है नवरात्रि : साल में चार नवरात्रि होती है। चार में दो गुप्त नवरात्रि और दो सामान्य होती है।

4. नवरात्रि के 9 दिन ही क्यों : दरअसल इन नौ दिनों में प्रकृति में विशेष प्रकार का परिवर्तन होता है और ऐसे समय हमारी आंतरिक चेतना और शरीर में भी परिर्वत होता है। प्रकृति और शरीर में स्थित शक्ति को समझने से ही शक्ति की आराधना का भी महत्व समझ में आता है।

5.साधना का समय : अंकों में नौ अंक पूर्ण होता है। नौ के बाद कोई अंक नहीं होता है। ग्रहों में नौ ग्रहों को महत्वपूर्ण माना जाता है। फिर साधना भी नौ दिन की ही उपयुक्त मानी गई है।

6.पूर्ण होती है मनोकामना : पुराणों के अनुसार मान्यता है कि उक्त नौ दिनों में जो व्यक्ति अन्न का पूर्ण त्याग कर माता की भक्ति या ध्यान करता है उसकी सभी तरह की मनोकामनापूर्ण हो जाती है।

7. नवशक्ति और नवधा भक्ति : नव शक्तिभि: संयुक्त नवरात्रं तदुच्यते, एकैक देव-देवेशि! नवधा परितिष्ठता। अर्थात् नवरात्र नवशक्तियों से संयुक्त है। इसकी प्रत्येक तिथि को एक-एक शक्ति के पूजन का विधान है।

8.रात्रि का महत्व : नवरात्र शब्द से 'नव अहोरात्रों (विशेष रात्रियां) का बोध' होता है। 'रात्रि' शब्द सिद्धि का प्रतीक माना जाता है।

9. अलग अलग हैं देवियां : अलग अलग देवियां : देवियों में त्रिदेवी, नवदुर्गा, दशमहाविद्या और चौसठ योगिनियों का समूह है। आदि शक्ति अम्बिका सर्वोच्च है और उसी के कई रूप हैं। सती, पार्वती, उमा और काली माता भगवान शंकर की पत्नियां हैं।

10.नौ देवियों के नौ भोग : शैलपुत्री कुट्टू और हरड़, ब्रह्मचारिणी दूध-दही और ब्राह्मी, चन्द्रघंटा चौलाई और चन्दुसूर, कूष्मांडा पेठा, स्कंदमाता श्यामक चावल और अलसी, कात्यायनी हरी तरकारी और मोइया, कालरात्रि कालीमिर्च, तुलसी और नागदौन, महागौरी साबूदाना तुलसी, सिद्धिदात्री आंवला और शतावरी।