मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के नरकटियागंज में हुआ था, मनोज बाजपेयी के पिताजी का नाम राधाकांत बाजपेयी है। वो एक किसान थे। मनोज बाजपेयी 6 भाई बहनों में दूसरे नंबर पर आते है।
जन्मस्थान/Birthplace -
नरकटियागंज, बिहार
पिता का नाम/Father Name - राधाकांत बाजपेयी (किसान)
पत्नी का नाम/Wife Name - नेहा
बेटी का नाम/Daughter’s Name - एवा नायला (Ava Nayla)
नेट वर्थ/Net worth - Rs 146.68 Cr ( $ 20 Million)
1. साल 2006 में मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा से शादी की. नेहा का असली नाम शबाना रजा है.
2. बहुत कम लोगों को पता होगा की मनोज बाजपेयी की पत्नी नेहा भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं।
3. नेहा ने साल 1998 में फिल्म ‘करीब’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल मुख्य किरदार में थे.
4. विधू विनोद चोपड़ा जो फिल्म ‘करीब’ के डायरेक्टर थे उन्होंने शबाना रजा का नाम नेहा दिया इसके बाद लोग उन्हें नेहा के नाम से ही जानने लगे।
5. नेहा और मनोज ने फिल्म ‘करीब’ के रिलीज होने के बाद साल 1998 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।
6. दोनों ने एक दूसरे को लगभग 7 साल डेट किया फिर जा के 2006 में शादी की।
7. शादी के बाद नेहा ने लगभग 1-2 फिल्में ही की।
8. मनोज और नेहा ज्यादातर पार्टियों से दूर घर में रहना ही पसंद करते हैं।
9. दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम एवा नायला (Ava Nayla) है।
10. बॉलीवुड में अब फिल्मों में काम न करने के सवाल पर नेहा कहतीं है की उनको अब घर सम्भलना ज्यादा अच्छा लगता है।
11. मनोज बाजपेयी को कई फिल्मों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। मनोज बाजपाई को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।