कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है,
शूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
मुख से न कभी उफ कहते हैं, संकट का चरण न गहते हैं, जो आ पड़ता सब सहते हैं, उद्योग-निरत नित रहते हैं, शूलों का मूल नसाने को, बढ़ खुद विपत्ति पर छाने को।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके वीर नर के मग में ? खम ठोंक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पाँव उखड़। मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
गुण बड़े एक से एक प्रखर, हैं छिपे मानवों के भीतर, मेंहदी में जैसे लाली हो, वर्तिका-बीच उजियाली हो। बत्ती जो नहीं जलाता है, रोशनी नहीं वह पाता है।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
पीसा जाता जब इक्षु-दण्ड, झरती रस की धारा अखण्ड, मेंहदी जब सहती है प्रहार, बनती ललनाओं का सिंगार। जब फूल पिरोये जाते हैं, हम उनको गले लगाते हैं।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
वसुधा का नेता कौन हुआ? भूखण्ड-विजेता कौन हुआ ? अतुलित यश क्रेता कौन हुआ? नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ ? जिसने न कभी आराम किया, विघ्नों में रहकर नाम किया।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
जब विघ्न सामने आते हैं, सोते से हमें जगाते हैं, मन को मरोड़ते हैं पल-पल, तन को झँझोरते हैं पल-पल। सत्पथ की ओर लगाकर ही, जाते हैं हमें जगाकर ही।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
वाटिका और वन एक नहीं, आराम और रण एक नहीं। वर्षा, अंधड़, आतप अखंड, पौरुष के हैं साधन प्रचण्ड। वन में प्रसून तो खिलते हैं, बागों में शाल न मिलते हैं।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
कंकरियाँ जिनकी सेज सुघर, छाया देता केवल अम्बर, विपदाएँ दूध पिलाती हैं, लोरी आँधियाँ सुनाती हैं। जो लाक्षा-गृह में जलते हैं, वे ही शूरमा निकलते हैं।
कविता
कोश
Jaankari Rakho
Large Radish
रामधारी सिंह दिनकर की कविता
बढ़कर विपत्तियों पर छा जा, मेरे किशोर! मेरे ताजा! जीवन का रस छन जाने दे, तन को पत्थर बन जाने दे। तू स्वयं तेज भयकारी है, क्या कर सकती चिनगारी है?