Vishwakarma Puja 2022:

1) विश्व निर्माता कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती के रूप में यह दिन मनाया जाता है।

2) इस दिन को विश्वकर्मा पूजा या विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाते है।

3) ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाया जाता है।

4) हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह पूजा कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है।

5) यह भारत में मनाए जाने वाले प्रसिद्ध हिन्दू त्योहारों में से एक है।

6) हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर माना जाता है।

7) भगवान विश्वकर्मा को सबसे बड़ा शिल्पकार कहा जाता है।

8) इस दिन लोग औजार, हथियार, वाहन, उपकरण और मशीनों आदि की पूजा करते हैं।

9) सभी कारखानों व कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाती है।

10) पुराणों के अनुसार स्वर्ग लोक, लंका, द्वारका, हस्तिनापुर, इंद्रप्रस्थ और जगन्नाथ पुरी का सृजन भगवान विश्वकर्मा ने किया था।