जानिए मशहूर एक्ट्रेस वैजयंती माला के बारे में 

मशहूर एक्ट्रेस वैजयंती माला का जन्म चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम एम डी रमन और मां का नाम वसुंधरा देवी थी।

वैजयंती माला में एक्टिंग का गुण अपनी मां से आया। उनकी मां 1940 के दशक की फेमस तमिल एक्ट्रेस थीं।

वैजयंती माला ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। 7 साल की उम्र से ही वैजयंती माला ने 1940 में वैटिकन सिटी में परफॉर्म किया था।

इसके अलावा 13 साल की उम्र में उन्होंने तमिलनाडु में स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं।

वैजयंती माला पहली ऐसी साउथ सुपरस्टार हैं जो कि नेशनल स्टार बन गई थीं। वैजयंती माला ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में आने की राह बाकी एक्ट्रेस के लिए आसान कर दी थी।

वैजयंती माला ने न केवल साउथ फिल्मों बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में भी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों के नाम मधुमति, नया दौर, लीडर , ज्वैल थीफ और संगम हैं।

महज 13 साल की उम्र में वैजयंती माला ने तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा था। वैजयंती माला की पहली फिल्म 'वड़कई' थी। इसके बाद 1950 में वैजयंती माला की फिल्म 'जीवितम' रिलीज हुई।

बॉलीवुड में वैजयंती माला ने 'बहार' और 'लड़की' फिल्म में काम किया। इसके बाद आई 'नागिन' फिल्म की अपार सफलता के बाद वह ज्यादातर हिंदी फिल्में करने लगीं।

अपने फिल्मी करियर में वैजयंती माला ने सभी एक्टर्स के साथ काम किया। जिसमें राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब रास आई।

कहा जाता है वैजयंती माला और राज कपूर का अफेयर था। यह दोनों एक साथ बड़े परदे पर 'नजराना' और 'संगम' फिल्म में नजर आए थे।

राज कपूर के अलावा वैजयंती माला का नाम दिलीप कुमार के साथ भी जुड़ चुका है।

वैजयंती माला ने साल 1968 में चमनलाल बाली से शादी कर ली थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हालांकि वह डांस से अपना नाता नहीं तोड़ पाई। शादी

वैजयंती माला ने साल 1957 में देवदास फिल्म में चंद्रमुखी का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

इसके अलावा वैजयंती माला मधुमती, गंगा जमुना और संगम फिल्म में जबरदस्त अभिनय के कारण फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के अवॉर्ड से ही सम्मानित की जा चुकी हैं।