World Hindi Diwas 2023: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस,विश्व हिंदी दिवस पर भेजें संदेश

World Hindi Diwas 2023: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस,विश्व हिंदी दिवस पर भेजें संदेश

विश्‍व आज 10 जनवरी को ‘वर्ल्‍ड हिंदी डे’  मना रहा है. हर वर्ष 10 जनवरी को विश्‍व में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्‍य से इसे मनाया जाता है. इस खास मौके पर आप अपने करीबियों और दोस्तों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

World Hindi Diwas 2023: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस,विश्व हिंदी दिवस पर भेजें संदेश

World Hindi Day 2023: आज विश्व हिंदी दिवस है। प्रतिवर्ष 10 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर के देशों में हिंदी भाषा के जानकार फैले हुए हैं। हिंदी भाषी लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य और हिंदी की उपयोगिता से अवगत कराने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। विश्व हिंदी दिवस को मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 1975 से हुई, जब पहली बार महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बाद में यूरोपियन देश नॉर्वे में स्थित भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस का पर्व मनाया। वहीं भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 जनवरी को मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास 

हर साल 10 जनवरी को दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पहली बार नागपुर में 10 जनवरी 1975 को विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि। शामिल हुए थे। उसके बाद भारत के बाहर मॉरिशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद, अमेरिका आदि देशों में भी विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

हिन्दी के बारे में विद्वानों के विचार
– हिन्दी के माध्यम से सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है- स्वामी दयानंद
– भारत के हर भाग में शिक्षित-अशिक्षित, ग्रामीण तथा शहरी सभी हिन्दी के समझते हैं- राहुल सांकृत्यायन
– मैं किसी भी विदेशी भाषा का विरोध नही करता, लेकिन मेरे ही देश में हिन्दी का सम्मान न हो मैं सहन नहीं कर सकता- विनोबा भावे
– हिन्दी देश की राष्ट्रभाषा है- महात्मा गांधी

वैश्विक फलक पर हिन्दी को बढ़ाना देने के लिए सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाएं कार्यरत हैं।  हिन्दी का विश्व में प्रचार प्रसार करने के लिए मॉरीशिस में विश्व हिन्दी सचिवालय की स्थापना भी की गई है। इस सचिवालय का उद्देश्य हिन्दी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है तथा हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र महासभा की आधिकारिक भाषा बनाना है।

हिन्दी के बारे में रोचक तथ्य
– विश्व के अनेकों विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।
– हिन्दी दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है।
– फिजी में हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।
– अब हिन्दी भाषा में वेब एड्रेस या यू आर एल भी बनाए जाने लगे हैं।
– अंग्रेजी भाषा भी हिन्दी के शब्दों को अपना रही है जैसे अवतार-Avtaar,  योग-Yoga आदि
– देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिन्दी भाषा विश्व की सबसे सरलतम वैज्ञानिक भाषा है।

विश्व हिंदी दिवस पर भाषण

हिंदी एक ऐसी भाषा है, जिसके द्वारा आप अपनी बात को बड़ी ही आसानी से किसी को समझा सकते हैं। भले ही कुछ लोग आज अंग्रेजी बोलने में अपनी आन, बान और शान समझते हों, लेकिन सच तो यही है कि हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी बेहद खूबसूरत है, जो हर एक भारतवासी को वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान दिलाती है। हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य को पूरे भारतवर्ष में फैलाने के उद्देश्य से हर साल हिंदी दिवस को एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें हिंदी साहित्य और हिंदी भाषा पर खुलकर बात की जाती है। केंद्र सरकार की तरफ से भी हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य से जुड़े साहित्यकारों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

आप अपने दोस्तों, करीबियों और परिवार के सदस्यों को नीचे दिए गए शुभकामना संदेश भेजकर आज के इस दिन की शुरुआत कर सकते हैं. 

हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है
हिंदी दिवस 2023 की शुभकामनाएं!

हिंदी का पूरे विश्व में हो गान,
हिंदी को बनाएं भारत की शान

हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं
दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

है भारत की आशा हिंदी, है भारत की भाषा हिंदी
हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

हम सबका अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *