लोकतांत्रिक सुधार क्यों आवश्यक है ?
लोकतांत्रिक सुधार क्यों आवश्यक है ?
उत्तर- प्रत्येक लोकतांत्रिक व्यवस्था की कुछ कमजोरियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए, बेल्जियम में डच भाषी तथा श्रीलंका में तमिल असंतुष्ट है। दक्षिण अफ्रीका में गोरे अल्पसंख्यकों को दी गई रियायतें वापस लेने का दबाव है। चिली में लोकतांत्रिक सरकार है, लेकिन वहाँ कई संस्थाओं पर सेना का प्रभुत्व है। सऊदा अरब में महिलाओं को सार्वजनिक गतिविधियों में भाग लेने की मनाही है। नेपाल तथा पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। इन समस्याओं का निराकरण लोकतांत्रिक सुधारों से ही संभव है।