संक्षिप्त भौगोलिक टिप्पणी लिखें। भाखड़ा नांगल परियोजना, दामोदर घाटी परियोजना, कोसी परियोजना और तुंगभद्रा परियोजना।

संक्षिप्त भौगोलिक टिप्पणी लिखें। भाखड़ा नांगल परियोजना, दामोदर घाटी परियोजना, कोसी परियोजना और तुंगभद्रा परियोजना।

उत्तर ⇒

भाखड़ा नांगल परियोजना- यह सतलज नदी पर बनायी गयी भारत | की सबसे बडी नदी परियोजना है। यह विश्व का सबसे ऊँचा बाँध है। इसपर चार शक्ति गृह स्थापित हैं, जिससे 7 लाख किलोवाट विद्युत उत्पन्न किया जाता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान तथा जम्मू-कश्मीर, राज्यों के कृषि एवं औद्योगिक विकास में सहायक हुआ है।
दामोदर घाटी -परियोजना-झारखंड एवं पश्चिमी बंगाल को दामोदर नदी की। प्रलयंकारी बाढ़ से बचाने के लिए एवं जल विद्युत उत्पन्न करने के लिए तिलैया. मैथन, कोनार और पंचेत पहाड़ी में बाँध बनाकर इस परियोजना का विकास किया गया है। यहाँ 1300 मेगावाट जल विद्युत उत्पन्न किया जाता है। इससे बिहार झारखण्ड एवं पश्चिमी बंगाल को लाभ पहुँचता है।

कोसी परियोजना – उत्तरी बिहार की अभिशाप कोसी नदी पर हनुमान नगर । में बाँध बनाकर इस परियोजना से 20,000 किलोवाट बिजली पैदा की जाती है। इसकी आधी बिजली नेपाल देश को और बाकी बिहार राज्य में खपत होती है।

तुंगभद्रा परियोजना- आंध्रप्रदेश स्थित दक्षिणी भारत की यह सबसे बड़ी परियोजना है जो कृष्णा की सहायक नदी तुंगभद्रा पर बनाया गया है। इसकी विद्युत उत्पादन क्षमता एक लाख किलोवाट है। इसका निर्माण कर्नाटक एवं आंध्रप्रदेश राज्य के सहयोग से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *