पाठ्यक्रम एवं पाठ्यचर्या में अन्तर बताइये।
पाठ्यक्रम एवं पाठ्यचर्या में अन्तर बताइये।
उत्तर – पाठ्यक्रम (Curriculum) एवं पाठ्यचर्या / पाठ्य विवरण (Syllabus) में निम्नलिखित अन्तर हैं—
पाठ्यक्रम—
(1) पाठ्यक्रम का निर्माण समाज के आदर्शों एवं उसकी आवश्यकताओं तथा शिक्षण उद्देश्यों के आधार पर किया जाता है।
(2) पाठ्यक्रम में विद्यालय में होने वाली समस्त क्रियाओं (पाठ्य एवं पाठ्यसहगामी क्रियाओं) को सम्मिलित किया जाता है।
(3) पाठ्यक्रम के प्रभाव मापनीय नहीं होते हैं।
(4) पाठ्यक्रम का निर्माण केन्द्रीय स्तर के अधिशासी निकायों (Governing Body) द्वारा किया जाता है।
(5) पाठ्यक्रम का क्षेत्र बहुत अधिक विस्तृत है। यह अपने में संपूर्ण होता है।
(6) पाठ्यक्रम में उल्लेखित निर्देशों का पालन आवश्यक है।
पाठ्यविवरण—
(1) पाठ्यविवरण का निर्माण पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाता है। पाठ्यविवरण पाठ्यक्रम का ही एक भाग होता है।
(2) पाठ्यविवरण में एक शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाये जाने वाले विषयों की विषय-वस्तु अथवा प्रकरणों को सम्मिलित किया जाता है।
(3) पाठ्यविवरण की उपलब्धि को मापा जा सकता है।
(4) पाठ्यविवरण का निर्माण स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निकायों द्वारा जैसे स्थानीय शिक्षा बोर्ड, विभागाध्यक्ष अथवा विद्यालय स्तर पर भी किया जा सकता है।
(5) पाठ्यविवरण, पाठ्यक्रम का अंश मात्र है। यह संकीर्ण प्रकृति का है।
(6) इसमें उल्लेखित निर्देशों में लचीलापन होता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here