पावर पांइट प्रस्तुति का क्या अर्थ है ? पी.पी.टी. का क्या लाभ है ?

पावर पांइट प्रस्तुति का क्या अर्थ है ? पी.पी.टी. का क्या लाभ है ?

अथवा
छात्र प्रस्तुतीकरण आकलन से आप क्या समझते हैं ?
                                अथवा
पावर पाइंट प्रस्तुतीकरण क्या है ? इसके लाभ बताइये ।
उत्तर – पावर पांइट प्रस्तुति (PPT) — माइक्रोसॉफ्ट पावर प्वाइन्ट एक ऐसा कार्यक्रम है जो उपयोगकर्ता को एक ऐसे प्रस्तुतीकरण की रूपरेखा बनाने की अनुमति प्रदान करता है जो एकाधिक स्लाइड्स से बनी होती है। ये स्लाइड्स आकृतियों रेखाचित्र, चलचित्र या छायाचित्र तथा नवीन सूचनाओं से सम्बन्धित हो सकते हैं। पावर प्वाइन्ट वर्णन प व्याख्या करने के लिए उपयोगी है क्योंकि उपयोगकर्ता जानकारी से दर्शकों को अवगत कराने के लिए या अधिक प्रबन्धनीय और मित्रवत् तरीके से विचारों को संक्षेप में प्रस्तुत करने के साथ ही साथ मनोरंजन के लिए रेखाचित्र, चार्ट्स और उससे सम्बन्धित आँकड़ों की व्याख्या करने के लिए संगणक स्क्रीन पर शब्दों, चित्रों, छायाचित्रों का उपयोग कर सकते हैं। पावर प्वाइन्ट आधुनिक समय का सॉफ्टवेयर है। इसका प्रयोग व्यावसायिक सूचनाओं के प्रस्तुतीकरण में किया जाता है।
माइक्रोसॉफ्ट पावर प्वाइन्ट एक ऐसा कार्यक्रम है जो उपयोगकर्ता को एक ऐसी प्रस्तुति की डिजाइन बनाने की अनुमति प्रदान करता है जो एकाधिक स्लाइड्स से बनी होती है। ये स्लाइड्स हिन्दी की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित हो सकती हैं। इसके लिए शिक्षक को पूर्व नियोजन करना पड़ता है। ये स्लाइड्स उसे कक्षा शिक्षण से पहले ही तैयार कर लेनी चाहिए। शिक्षक इसके द्वारा हिन्दी की विभिन्न समस्याओं से विद्यार्थियों को अवगत कराने के साथ-साथ मनोरंजन के लिए रेखांकन चार्ट्स और उससे सम्बन्धित शब्दावली की व्याख्या करने के लिए स्क्रीन पर टेक्स्ट का उपयोग कर सकते हैं।
पी.पी.टी. प्रस्तुति बनाने के निम्नलिखित चरण हैं—
(1) सर्वप्रथम पी.पी.टी. की योजना कागज पर लिख लिया जाता है।
(2) उसके बाद स्लाइड की संख्या निश्चित करते हैं तथा प्रत्येक स्लाइड के लिए एक-एक वाक्य/शब्द/Statement लिखते हैं। स्लाइडों की संख्या न्यूनतम 5 होनी चाहिए।
(3) प्रत्येक स्लाइड के साथ आवश्यकतानुसार प्रासंगिक दृश्य/ वीडियो (Audio/Video) जोड़े जा सकते हैं। यह दृश्य चित्र, ग्राफ, चार्ट, फोटो आदि हो सकते हैं।
(4) प्रस्तुति की डिजाइन का ध्यान देना । टेम्पलेट, पृष्ठभूमि (Background) क्लटर (Clutter) सरल होने चाहिए। टेक्स्ट (Text) स्पष्ट होना चाहिए।
(5) स्लाइड का क्रम तथा उसके प्रस्तुत होने के तरीके निर्धारित होने चाहिए।
पी.पी.टी. के लाभ (Advantages of P.P.T) – पावर पांइट प्रस्तुति के लाभ निम्न हैं—
(1) छात्र विषय से सम्बन्धित खोज चित्र, आलेख, चार्ट आदि की खोज करते हैं। छात्र अपनी प्रस्तुति को रंगीन, सरल तथा त्वरित बना सकते हैं।
(2) शिक्षक तथा अन्य सहपाठियों द्वारा प्रोत्साहन प्राप्त करने में सहायक होता है।
(3) आधुनिक तकनीकी से जोड़े रखता है। छात्रों में विषय पढ़ने का उत्साह जागरूक करता है।
(4) आंकलन तथा छात्र के ज्ञान की स्थिति का पता करने में सहायक होता है।
(5) छात्रों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति का विकास होता है। आत्म विश्वास तथा मनोबल में वृद्धि होती है। अपनी बात को समझा पाने में छात्र सक्षम होते हैं ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *