महिला सशक्तीकरण से आप क्या समझते हैं ?

महिला सशक्तीकरण से आप क्या समझते हैं ?

अथवा
नारी सशक्तीकरण पर संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।
अथवा
टिप्पणी लिखिये महिला सशक्तीकरण ।
उत्तर – महिला सशक्तीकरण–महिला सशक्तीकरण का तात्पर्य स्त्री को शक्ति प्रदान करने से है परन्तु यहाँ शक्ति का अभिप्राय दूसरे पर आधिपत्य करना नहीं है बल्कि स्त्रियों में जीवन का सामना करने के लिए आन्तरिक सुदृढ़ता एवं विश्वास की भावना के विकास से है। महिला सशक्तीकरण महिलाओं के अधिकारों एवं योग्यताओं का विस्तार है, जिससे वह दूसरों को प्रभावित कर सके, विभिन्न संस्थाओं में अपना स्थान बना सकें जो उनके जीवन को प्रभावित करती हैं।
पिल्लई ने महिला सशक्तीकरण को निम्नानुसार परिभाषित किया है—“सशक्तीकरण एक सक्रिय और बहुआयामी प्रक्रिया है जो महिलाओं को अपनी पहचान बनाने की क्षमता एवं जीवन के सभी क्षेत्रों में सशक्तता तथा सामर्थ्य प्रदान करती है। शक्ति को दिया नहीं जा सकता बल्कि प्राप्त करना पड़ता है और एक बार प्राप्त करने के बाद इसके प्रयोग, विकास तथा संवर्द्धन की आवश्यकता होती है । “
महिला सशक्तीकरण के घटक –महिला सशक्तीकरण के अन्तर्गत कई घटक समाहित हैं, जो निम्न प्रकार हैं—
( 1 ) बोधात्मक घटक–इससे तात्पर्य है कि महिलाओं में उनकी समाज के अन्दर निम्न, अधीन स्थिति तथा इस स्थिति के लिए उत्तरदायी कारकों, लिंगात्मक संबंधों के विषय में नई समझ विकसित करना है।
( 2 ) मनोवैज्ञानिक घटक–मनोवैज्ञानिक घटक से तात्पर्य है कि महिलाओं में ऐसी भावना का विकास करना जिससे वे व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर अपनी स्थिति में सुधार कर सकें तथा इस विश्वास का निर्माण कर सकें कि वे अपने प्रयासों में सफलता अर्जित कर सकती हैं।
( 3 ) आर्थिक घटक–इससे तात्पर्य है कि महिलाओं को उत्पादन प्रक्रिया से जोड़ा जाए तथा आर्थिक स्वायत्तता के लिए प्रोत्साहित किया ) जाए।
(4) राजनीतिक घटक–राजनैतिक घटक के अन्तर्गत महिलाओं में चारों तरफ से राजनीतिक एवं सामाजिक पर्यावरण का विश्लेषण करने तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए संगठित एवं जागरूकता होने की योग्यता विकसित करना आता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *