राष्ट्रीय न्यास पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

राष्ट्रीय न्यास पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर— राष्ट्रीय न्यास (National Trust) — राष्ट्रीय न्यास एक संगठन है जो विशेष भौगोलिक क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए समर्पित है। यद्यपि एक राष्ट्रीय न्याय के संरक्षण के विभिन्न विषय या विभिन्न विषयों पर वह योगदान दे सकता है जैसे-शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जन जागरूकता इत्यादि। परन्तु उसका मुख्य ध्येय ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण विषयों तथा प्राकृतिक सुन्दरता के क्षेत्रों का संरक्षण करना है। राष्ट्रीय न्याय (Trust) सामान्य रूप से निजी गैर-लाभकारी संगठनों के रूप में कार्य करते हैं। विश्व में पहली बार इस तरह के न्यास संगठन की स्थापना 1890 में संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसाचुसेट्स (Massachusetts) में आरक्षण के न्यासी के रूप में हुई थी। यह एक क्षेत्रीय संगठन था। प्रथम राष्ट्रीय न्याय संगठन का गठन 1895 में इंग्लैण्ड में ‘हिस्तोरिक इंटरेस्ट या नेचुरल ब्यूटी’ (Historic Interest or Natural Beauty) के नाम से किया गया। यह एक धर्मार्थ संगठन था जी इंग्लैण्ड, वेल्स एवं उत्तरी आयरलैण्ड में कार्य करता था। इसे मुख्य रूप से ग्रेट ब्रिटेन का राष्ट्रीय न्यास कहा/जाना जाता है। इसके पश्चात् विश्व के विभिन्न देशों में राष्ट्रीय न्यासों की स्थापना की जाने लगी।
वर्ष 2007 में, अन्तर्राष्ट्रीय न्यास संगठन (INTO) का नई दिल्ली में एक सम्मेलन हुआ जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के मध्य एवं इसी तरह के अन्य संघों के मध्य सर्वोत्तम सहयोग को बढ़ावा देना तथा संरक्षण में योगदान देना। इस संगठन में 50 से अधिक देश सम्मिलित हैं जो एकदूसरे को विभिन्न प्रकर से सहायता एवं सहयोग करते हैं।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *