स्थानीय ज्ञान और वैश्विक ज्ञान में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

स्थानीय ज्ञान और वैश्विक ज्ञान में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – 

स्थानीय ज्ञान
(1) यह पारम्परिक अनुभवों पर आधारित होता है।
(2) स्थानीय ज्ञान पर व्यक्ति/संस्था विशेष का अधिकार नहीं होता ।
(3) ज्ञान से इसका सम्बन्ध गौण होता है।
(4) स्थानीय ज्ञान स्थानीय पर्यावरण पर आधारित होता है।
(5) इसकी प्रभावशीलता कम एवं अनिर्णायक होता है।
(6) स्थानीय ज्ञान का सामान्यतः लिखित स्वरूप नहीं होता।
(7) स्थानीय ज्ञान स्थानीय खान-पान रहन-सहन, लोक गीत, रीतिरिवाजों से प्रदर्शित होता है।
(8) इसमें उपयुक्त तकनीक पर्यावरण के अनुकूल होती है।
(9) स्थानीय ज्ञान का वर्गीकरण पारिस्थितिक के अनुरूप करते हैं।
(10) स्थानीय ज्ञान से प्राप्त आँकड़े गुणात्मक रूप में होते हैं ये प्राय: ऐतिहासिक तथ्यों से सम्बन्धित किए जाते हैं।
(11) इनसे प्राप्त आँकड़ों की व्याख्या आध्यात्मिक एवं नैतिक रूप से कर सकते हैं।
वैश्विक ज्ञान
(1) वैश्विक ज्ञान वैज्ञानिक शोध और तकनीकी विकास पर आधारित होता है।
(2) वैश्विक ज्ञान पर व्यक्ति/संस्था विशेष का अधिकार होता है।
(3) ज्ञान से यह प्रमुख रूप से संबंधित होता है।
(4) वैश्विक ज्ञान वैश्विक परिदृश्य पर आधारित होता है।
(5) इसकी प्रभावशीलता तीव्र एवं निर्णायक होता है।
(6) वैश्विक ज्ञान लिखित स्वरूप में होता है।
(7) वैश्विक ज्ञान आधुनिकता के माध्यम से प्रदर्शित होता है।
(8) इसमें प्रयुक्त तकनीक पर्यावरण के अनुकूल हो, यह आवश्यक नहीं है।
(9) वैश्विक ज्ञान का वर्गीकरण व्यापक स्तर पर श्रेणीबद्ध तरीके  से करते हैं।
(10) इनसे प्राप्त आँकड़े मात्रात्मक रूप में होते हैं। ये प्रायः सांख्यिकीय तथ्यों के माध्यम से एकत्रित किये जाते हैं
(11) इनसे प्राप्त आँकड़ों की व्याख्या परिकल्पना कानूनी यन्त्रवत् एवं मूल्य युक्त रूप में कर सकते हैं।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *