स्थानीय ज्ञान क्या है ?

स्थानीय ज्ञान क्या है ?

उत्तर–स्थानीय ज्ञान-ऐसा ज्ञान जो किसी स्थान विशेष का अवलोकन करने में विशेष रूप से पाया जाता हो व स्थानीय सूचनाओं और विशेषताओं पर आधारित होता है, स्थानीय ज्ञान कहलाता है। परम्परागत ज्ञान को स्थानीय या देशज ज्ञान के नाम से भी जाना जाता है।
लुईस ग्रेनियर के अनुसार स्थानीय ज्ञान एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले पुरुषों एवं महिलाओं द्वारा विशिष्ट परिस्थितियों में विकसित किया गया अद्वितीय, पारम्परिक या स्थानीय ज्ञान है। स्थानीय ज्ञान शहरी एवं ग्रामीण लोगों की मानवीय बौद्धिक संपदा है जिसका प्रयोग वे अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिये संघर्ष करने में प्रयोग करते हैं।
स्थानीय ज्ञान दैनिक गतिविधियों के बारे में स्थानीय निर्णय लेने से सम्बन्धित होता है, यह मौखिक ज्ञान के रूप में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को स्थानान्तरित किया जाता है। यह क्रमिक अंतःक्रिया से उत्पन्न ज्ञान है जो किसी स्थान विशेष के लोगों द्वारा अपने प्राकृतिक, सामाजिक व आर्थिक वातावरण के अवलोकन के फलस्वरूप विकसित किया जाता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *