मध्य प्रदेश जनगणना 2011
मध्य प्रदेश जनगणना 2011
मध्य प्रदेश जनगणना 2011
- प्रथम जनगणना 1872 में लार्ड मेयो के कार्यकाल में प्रारंभ हुई थी।
 - 1881 में लार्ड रिपन के कार्यकाल से लगातार।
 - जनगणना आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली में है जिसके महानिदेशक श्री सी चन्द्रमौली हैं।
 - मप्र. की छठी एवं देश की पन्द्रहवी जनगणना 2011 थी।
 - म.प्र. के जनगणना निर्देशक सचिन सिन्हा थे।
 - जनगणना संबंधी कार्य भारत सरकार द्वारा किया जाता है।
 - जनगणना संघ का विषय है जिसका उल्लेख अनुच्छेद 246 में है।
 - जनगणना कार्य प्रत्येक 10 वर्ष पश्चात किया जाता है।
 - जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जनगणना कार्य किया जाता है।
 - 0-6 वर्ष के बच्चे जो साक्षर हैं उन्हें जनगणना 2011 में निरक्षर माना गया है।
 - सात वर्ष या उससे अधिक आयु के वे लोग जो साक्षर हैं, साक्षरता दर में शामिल किए गए हैं।
 - 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
 - 11 मई को म.प्र. जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 - परिवार कल्याण कार्यक्रम में शहड़ोल अव्वल जिला रहा है।
 - शहड़ोल जिले ने पुुरूष नसबंदी के निर्धारित लक्ष्य से 33 प्रतिशत अधिक उलब्धि अर्जित की है।
 - भारत विश्व की द्वितीय बड़ी जनगणना वाला देश है।
 - देश की जनसंख्या में प्रदेश की जनसंख्या का 6 प्रतिशत है।
 - म.प्र. में ग्रामीण साक्षरता 63.94 प्रतिशत है।
 - प्रदेश का सर्वाधिक क्षेत्रफल व जिला छिंदवाड़ा है।
 - प्रदेश का निवाड़ी जिला सबसे कम क्षेत्रफल वाला है।
 - सर्वाधिक नगरीकरण प्रतिशत वाला जिला भोपाल है।
 - न्यूनतम नगरीकरण वाला जिला डिंडोरी है।
 - प्रदेश में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला डिंडोरी हैै।
 - प्रदेश मेें न्यूनतम ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला भोपाल हैै।
 - प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या वाला जिला धारा है।
 - प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला अलीराजपुर है।
 - न्यूनतम अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या वाला जिला भिण्ड है।
 - न्यूनतम अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या प्रतिशता वाला जिला भिण्ड है।
 - सर्वाधिक अनुसूचित जाति एससी जनसंख्या वाला जिला इंदौर है।
 - सर्वाधिक अनुसूचित जाति एससी जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला उज्जैन है।
 - न्यूनतम अनुसूचित जाति एससी जनसंख्या वाला जिला झाबुआ है।
 - न्यूनतम अनुसूचित जाति एससी जनसंख्या प्रतिशतता वाला जिला झाबुआ है।
 - सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या दशकीय वृद्धि दर वाला जिला छतरपुर है।
 - न्यूनतम अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या दशकीय वृद्धि वाला जिला मंदसौर है।
 - राज्य की कुल जनसंख्या का 15.6 प्रतिशत अनुसूचित जाति एस.सी है।
 - राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति एस.टी है।
 
मध्य प्रदेश : जनगणना 2011 (Madhya Pradesh : Census 2011)
कुल जनसँख्या
- राज्य की कुल जनसँख्या – 7,26,26,809
 - कुल पुरुषो की संख्या – 3,76,12,306
 - कुल महिलाओ की संख्या – 3,50,14,503
 - जनसँख्या क्रम में भारत में स्थान – 5वां
 - सर्वाधिक जनसँख्या वाला जिला – इंदौर (32,76,697)
 - सबसे कम जनसँख्या वाला जिला – हरदा (5,70,465)
 
दशकीय वृद्धि दर
- 2001 – 2011 के दौरान राज्य में दशकीय वृद्धि दर – 20.30 %
 - सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला जिला – इंदौर
 - सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाला जिला- अनूपपुर
 
जनसँख्या घनत्व
- राज्य का कुल जनसँख्या घनत्व – 236
 - सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला जिला – भोपाल (855)
 - सबसे कम जनसँख्या घनत्व वाला जिला – डिंडौरी (94)
 
लिंगानुपात
- राज्य का कुल लिंगानुपात – 931
 - सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला – बालाघाट (1021)
 - सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला – भिंड (837)
 
साक्षरता
- राज्य की कुल साक्षरता – 69.3%
 - सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला – जबलपुर (81.1 %)
 - सबसे कम साक्षरता वाला जिला – अलीराजपुर (36.1%)
 - कुल महिला साक्षरता – 59.2%
 - कुल पुरुष साक्षरता – 78.7%
 - सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला – भोपाल (74.9 %)
 - सबसे कम महिला साक्षरता वाला जिला – अलीराजपुर (30.3%)
 - सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला – जबलपुर और इंदौर (87.3 %)
 - सबसे कम पुरुष साक्षरता वाला जिला – अलीराजपुर (42%)
 
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
 - Facebook पर फॉलो करे – Click Here
 - Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
 - Google News ज्वाइन करे – Click Here