पर्यावरण शिक्षा की कोई तीन परिभाषायें लिखिए।

 पर्यावरण शिक्षा की कोई तीन परिभाषायें लिखिए। 

                                 अथवा
पर्यावरण शिक्षा का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
                                अथवा
पर्यावरण शिक्षा क्या है ?
उत्तर—  पर्यावरण शिक्षा का अर्थ – पर्यावरण शिक्षा का अर्थ वह शिक्षा है, जो हमें अपने पर्यावरण के संरक्षण, गुणवत्ता, संवर्द्धन और सुधार का ज्ञान व समझ प्रदान करती है। यह शिक्षा मनुष्य और प्रकृति के मध्य सह-सम्बन्धों की व्याख्या करती है। मनुष्य प्रकृति से सीखे, प्रकृति के अनुसार अपने आपको ढाले और प्रकृति को प्रदूषित करने से बाज आए – यही संचेतना हमें पर्यावरण शिक्षा से मिलती है। प्रकृति से जुड़ी हुई मूल अवधारणाएँ तथा समस्याएँ हैं, उनकी पहचान करने वाली तथा मानव तथा परिस्थितियों में सामंजस्य उत्पन्न करने की समझ देने वाली शिक्षा ही पर्यावरण शिक्षा है। पर्यावरण शिक्षा वास्तव में मानव द्वारा प्रकृति के प्रति अत्याचारों की गलतियों का बोध कराती है और भविष्य में सावधान रहने के लिए मानव को तैयार करती है ।
परिभाषाएँ – विद्वानों द्वारा दी गई परिभाषाएँ निम्न हैं—
(1) चैम्बरस डिक्शनरी के अनुसार, “पारिस्थितिकी (पर्यावरण) एक ऐसा अध्ययन क्षेत्र है, जिसमें जीव-जन्तुओं, पेड़-पौधों तथा मनुष्य समुदायों के अपने वातावरण के साथ अन्तरसम्बन्धों को व्याख्यायित किया जाता है। पर्यावरण के साथ जीव-धारियों का जो भी आदान-प्रदान होता है, जो भी अन्तः क्रियाएँ होती हैं अथवा अन्तर्सम्बन्ध बनते हैं, उनका वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन करना ही पर्यावरण शिक्षा है। “
(2) अंग्रेज लेखक स्वान महोदय के अनुसार – “पर्यावरण शिक्षा जो की अवधारणा यह है कि ऐसी सनागरिकता का विकास किया जाए, अपने पर्यावरण एवं उससे जुड़ी हुई समस्याओं से परिचित हो, इन समस्याओं के समाधान के लिए अपनी भागीदारी के अवसरों की जानकारी रखती हो और इसके लिए आत्मप्रेरित भी हो। दूसरे शब्दों में पर्यावरण की गुणवत्ता के प्रति चिन्ता के सुविज्ञ दृष्टिकोण का विकास करना ही पर्यावरण शिक्षा है। “
(3) आर. ए. शर्मा के अनुसार, “पर्यावरण शिक्षा में पर्यावरण के भौतिक, सांस्कृतिक पक्षों की जानकारी दी जाती है और जीवन की वास्तविक परिस्थिति के लिए उसकी सार्थकता का अनुभव प्रदान किया जाता है। समस्याओं तथा कठिनाइयों की पहचान की जाती है। पर्यावरण असन्तुलन में सुधार करके अपेक्षित पर्यावरण का विकास किया जाता है।”
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *