प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण कीजिए।

प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण कीजिए।

                        अथवा
प्राकृतिक संसाधनों के वर्गीकरण को स्पष्ट कीजिये।
 उत्तर— प्राकृतिक संसाधनों के वर्गीकरण के प्रमुख आधार निम्न हैं—
(1) पर्यावरण के घटक रूप में प्राकृतिक संसाधनों का विभाजन – पर्यावरण के घटकों के रूप में प्राकृतिक संसाधनों को जैविक तथा अजैविक दो भागों में विभाजित किया जाता है—
(i) जैविक (Biotic) – संसाधनों में वे सभी सम्मिलित होते हैं जिसमें जीवन होता है। अतः पेड़-पौधे, वनस्पति पशु और जीवाश्म इस विभाजन में आते हैं।
(ii) अजैविक (Abiotic) – इस श्रेणी में जल, मिट्टी, ऊर्जा, वायु आदि को सम्मिलित किया जाता है।
(2) उपयोग व उपलब्धता के आधार पर विभाजन – प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग तथा उपलब्धता की दृष्टि से इन्हें तीन भागों में विभाजित किया जाता है, जो निम्नलिखित हैं—
(i) पुनजीर्वित होने वाले संसाधन (Renewable Resources) – ऐसे संसाधन उपयोग के बाद पुनः प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हो जाते हैं या उत्पन्न किये जा सकते हैं। ऐसे संसाधनों में पेड़-पौधे तथा जीव-जन्तु प्रमुख हैं। यहाँ यह बात समझने की है कि सैद्धान्तिक रूप में पुन: जीवित होने वाले संसाधन भी कभी-कभी नहीं पुनर्जीवित होने वाले (nonrenewable) संसाधनों की श्रेणी में आ जाते हैं।
(ii) पुनर्जीवित नहीं होने वाले संसाधन (Non-renewable Resources) — इस श्रेणी में वे संसाधन हैं जो एक बार उपयोग में आने के बाद पुन: पुनजीर्वित नहीं हो पाते। इसमें विशेषत: खनिज (पेट्रोल, डीजल, तेल आदि सहित) और जीवश्म ईंधन आते हैं।
(iii) कभी समाप्त न होने वाले संसाधन (In-exnaustible Resources) – उपर्युक्त के अतिरिक्त प्राकृतिक संसाधनों की श्रेणी ऐसी भी है जिसमें सम्मिलित वस्तुओं की मात्रा इतनी अधिक है कि वह कितने ही उपयोग के बाद भी समाप्त हो सके, यह सम्भव दिखाई नहीं पड़ती। यह कभी समाप्त नहीं होने वाले संसाधन (Non-depletable or inexhaustible resources) कहलाते हैं। इनमें सूर्य, सौर विकिरण, चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति आदि को लिया जा सकता है।
(3) गुणों के आधार पर विभाजन – गुणों के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों को दो भागों में विभाजित किया जाता है—(i) कार्बनिक संसाधन तथा (ii) अकार्बनिक संसाधन ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *