शान्ति का क्या अर्थ है तथा शान्ति की क्यों आवश्यकता है ?

 शान्ति का क्या अर्थ है तथा शान्ति की क्यों आवश्यकता है ?

उत्तर– शान्ति का अर्थ- शान्ति एक सकारात्मक व शक्तिशाली गुणवत्तापूर्ण ऊर्जा है, जो निरन्तर एक अक्षय स्रोत से प्रसारित होती रहती है। शान्ति शुद्ध विचारों, भावनाओं तथा कामनाओं के मेल से बनी होती है। यह कलह को समाप्त करने में सहायक होती है तथा स्वभाव वश स्वचालित रूप से व्यक्तियों तथा वस्तुओं को सन्तुलित रूप में ले जाती है। यह मानवीय सम्बन्धों पर मरहम का काम करती है तथा कठिन समय में शक्ति व सहजता का स्रोत बनती है। भय, तनाव, नापसन्द तथा रुचि का अभाव एवं सद्भाव, स्नेहपूर्ण दयालुता की उपस्थिति ही शान्ति है। शान्ति सौम्य सजगता का एक रूप है, जो दूसरों को परखने या उनकी आलोचना करने के स्थान पर उन्हें समझते हुए आरोग्य प्रदान करता है। शान्ति अपने विशुद्ध रूप में एक आन्तरिक मौन है जो सत्य की
शक्ति से परिपूर्ण है। शान्ति एक सभ्य समाज की प्रमुख विशेषता है और किसी भी समाज के सदस्यों की सामूहिक चेतना के माध्यम से उसका चरित्र जाना जा सकता है।
शान्ति की आवश्यकता – शान्ति का सम्बन्ध ऊर्जा के सकारात्मक प्रवाह से होता है जो कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए दैनिक जीवन में एवं कामकाज के लिए आवश्यक है। हमें शान्ति की आवश्यकता क्यों है ? इसे हम निम्नांकित बिन्दुओं के माध्यम से समझ सकते हैं—
(1) यह हमें विनम्र और सन्तोष का अनुभव कराती है।
(2) यह नकारात्मक विचारों एवं अनुभूतियों को स्वयं से दूर रखती है।
(3) हर दिन की परेशानियों का सामना करने की योग्यता का विकास करती है।
(4) अपने मन पर नियंत्रण रखने की योग्यता को बढ़ाती है।
(5) आन्तरिक मजबूती को बढ़ाने में सहायता करती है।
(6) स्वयं को जानने एवं समझने का अवसर प्रदान करती है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *