राजनीतिक दल किस प्रकार राष्ट्रीय विकास में योगदान करते हैं ?

राजनीतिक दल किस प्रकार राष्ट्रीय विकास में योगदान करते हैं ?

उत्तर :- किसी भी देश का विकास वहाँ के राजनीतिक दलों की स्थिति पर निर्भर करता है। जिस देश में राजनीतिक दलों के विचार, सिद्धांत एवं दृष्टिकोण ज्यादा व्यापक होंगे उस देश का राष्ट्रीय विकास उतना ही ज्यादा होगा। इसलिए कहा जाता है कि किसी भी देश के राष्ट्रीय विकास में राजनीतिक दलों की मुख्य भूमिका होती है। दरअसल राष्ट्रीय विकास के लिए जनता को जागरूक, समाज एवं राज्य में एकता एवं राजनीतिक स्थायित्व का होना आवश्यक हैं। इन सभी कार्यों में राजनीतिक दल ही मुख्य भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय विकास के लिए राज्य एवं समाज में एकता स्थापित होना आवश्यक है। इसके लिए राजनीतिक दल एक महत्त्वपूर्ण संस्था के रूप में काम करता है। राजनीतिक दलों में विभिन्न जातियों, धर्मों, वर्गों एवं लिंगों के सदस्य होते हैं। ये सभी अपने-अपने जाति, धर्म एवं लिंग का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। राजनीतिक दल ही किसी देश में राजनीतिक स्थायित्व ला सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि राजनातक दल सरकार के विरोध की जगह उसकी रचनात्मक आलोचना करें। राष्ट्रीय विकास के लिए यह भी आवश्यक है कि शासन के निर्णयों में सबकी सहमति और सभी लोगों की भागीदारी हो। इस प्रकार के काम को राजनीतिक दल हा करते हैं। राजनीतिक दल संकट के समय रचनात्मक कार्य भी करते हैं। जैसे प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत का कार्य आदि। राष्ट्रीय विकास के लिए सरकार र विभिन्न प्रकार की नीतियाँ एवं कार्यक्रम तैयार किये जाते हैं। सत्ता पक्ष एवं पक्ष क सहयोग से विधानमंडल ऐसे नीतियों एवं कार्यक्रम पास कराने में सहयोग करत हैं। इन्हीं सब बातों के आधार पर हम समझ सकते हैं कि राजनीतिक दल राष्ट्राय विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अत: राष्ट्रीय विकास में राजनीतिक पल बहुत ही व्यापक रूप से योगदान करते हैं।

Leave a Comment