Bihar Board Class 9Th Science chapter 10 गति (Motion) Solutions | Bseb class 9Th Chapter 10 गति (Motion) Notes

Bihar Board Class 9Th Science chapter 10 गति (Motion) Solutions | Bseb class 9Th Chapter 10 गति (Motion) Notes

प्रश्न- चाल, वेग एवं त्वरण का S.I. मात्रक लिखें ।
उत्तर— चाल – m/sec       b(m = मीटर)
वेग – m/sec
त्वरण – m/sec2
प्रश्न- चाल एवं वेग को परिभाषित करें ।
उत्तर— चाल- किसी वस्तु द्वारा प्रति ईकाई समय में तय की गई दूरी उस वस्तु की चाल कहलाती है। चाल एक अदिश राशि है क्योंकि इसमें परिमाण है परन्तु दिशा नहीं है।
वेग – विस्थापन परिवर्तन की दर को वेग कहलाते हैं। वेग एक सदिश राशि है क्योंकि इसमें परिमाण व दिशा दोनों मौजूद है।
चाल = कुल दूरी / समय   वेग = विस्थापन / समय
प्रश्न- त्वरण की परिभाषा लिखें ।
उत्तर— वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं
 त्वरण = वेग में परिवर्तन / समय =   v – u / t
प्रश्न- गति के तीनों समीकरणों को लिखो ।
उत्तर— (i) v = u + at     जहाँ, u = प्रारंभिक वेंग
(ii) s = ut + 1/2 at2          v = अंतिम वेग
(iii) v2 = u2 + 2as      s = विस्थापन, t= समय
प्रश्न- एकसमान वृत्तीय गति किसे कहते हैं ?
उत्तर— जब कोई वस्तु किसी वृत्तीय पथ पर एकसमान चाल से चलती है तो उसकी गति को एकसमान वृत्तीय गति कहा जाता है।
प्रश्न- एक वस्तु के द्वारा कुछ दूरी तय की गई। क्या इसका विस्थापन शून्य हो सकता है ? अगर हाँ, तो अपने उत्तर को उदाहरण के द्वारा समझाएँ ।
उत्तर— हाँ, विस्थापन शून्य हो सकता है। यदि कोई वस्तु वृत्ताकार पथ पर एक पूर्ण चक्कर लगाता तो उसके लिए गति का प्रारंभिक बिन्दु एवं अंतिम बिन्दु एक ही होता है । अतः विस्थापन शून्य होता है ।
प्रश्न- एक किसान 10m की भुजा वाले एक वर्गाकार खेत की सीमा पर 40s में चक्कर लगाता है। 2 minute 20s के बाद किसान के विस्थापन का परिमाण क्या होगा ?
उत्तर— 2 min 20 sec = 2 × 60 + 20 = 140 sec
एक परिक्रमा से लिया गया समय = 40 sec
अतः 140 sec में = 140/40 = 3- 1/2 परिक्रमा
(अर्थात 3 पुरा चक्कर व एक आधा चक्कर लगाएगा)
अतः विस्थापन = √102 + 102 = 10√2 मी.
प्रश्न- विस्थापन के लिए निम्न में कौन सही है ? 
(a) यह शून्य नहीं हो सकता है।
(b) इसका परिमाण वस्तु के द्वारा तय की गई दूरी से अधिक होता है।
उत्तर— (a) गलत, (b) गलत
प्रश्न- किस अवस्था में किसी वस्तु के औसत वेग का परिमाण उसकी औसत चाल के बराबर होगा ?
उत्तर— यदि वस्तु द्वारा चली गई दूरी एवं विस्थापन का परिमाण एक समान हो तो औसत वेग औसत चाल के बराबर होगा।
प्रश्न- एक गाड़ी का ओडोमीटर क्या मापता है ? 
उत्तर— ओडोमीटर वाहनों द्वारा चली गई दूरी की माप करता है ।
प्रश्न- एक प्रयोग के दौरान, अंतरिक्षयान से एक सिग्नल को पृथ्वी पर पहुंचने में 5 मिनट का समय लगता है। पृथ्वी पर स्थित स्टेशन से उस अंतरिक्षयान की दूरी क्या है ? (सिग्नल की चाल = प्रकाश की चाल = 3 x 108 ms-1)
उत्तर— दूरी = चाल x समय
समय = 5 मि. = 300 सेकंड
चाल = 3 x 108 मी./से.
दूरी = 300 x 3 x 108 मी.
= 9 x 1010 मी. = 9 x107 किमी.
प्रश्न- एक बस की गति 5s में 80 kmh1 से घटकर 60 km h1 हो जाती है। बस का त्वरण ज्ञात कीजिए ।
उत्तर— प्रारंभिक वेग u = 80 x 5/18 मी./सेकंड = 400/18 मी./सेकंड
अंतिम वेग, v = 60 x 5/18 मी./सेकंड = 300/18 मी./सेकंड
समय अंतराल = 5 सेकंड
a = v – u / t  = 300/18 – 400/18 / 5
= – 100/18 x 5 मी./से.2 = 10/9 मी/से.2
अंतर वाहन में मंदन = 10/9 मी./से.2 = 1.1 ms2
प्रश्न- किसी वस्तु के एकसमान व असमान गति के लिए समय दूरी ग्राफ की प्रकृति क्या होती है ? 
उत्तर— समान गति के लिए ग्राफ का स्वरूप एक सरल रेखा में होता है जबकि असमान गति के लिए यह वक्र रेखा में होता है।
प्रश्न- वेग-समय ग्राफ के नीचे के क्षेत्र से मापी गई सशि क्या होती है ?
उत्तर— यह क्षेत्रफल वस्तु द्वारा दिए गए समय अंतराल में कुल चली गई दूरी के बराबर होता है ।
प्रश्न- एक ट्रॉली एक आनत तल पर 2ms-2 के त्वरण से नीचे जा रही है। गति प्रारंभ करने के 35 के पश्चात् उसका वेग क्या होगा ?
उत्तर— ट्रॉली का प्रारंभिक वेग, u = 0
समान त्वरण a = 2m/s2
अन्तिम वेग v = ?      समय t = 3 सेकेंड
गति के पहले समीकरण से,
v = u + at
v = 0 + 2 x 3
v = 6 मी०/सेकेंड
प्रश्न- एक कृत्रिम उपग्रह 42250 km त्रिज्या की वृत्ताकार कक्षा में घूम रहा है। यदि वह 24 घंटे में पृथ्वी की एक परिक्रमा करता है तो उसकी चाल का परिकलन कीजिए।
उत्तर— त्रिज्या (r) = 42250 km, समय (t) = 24 घंटे
उपग्रह द्वारा तय की गई दूरी वृत्त की परीधि = 2π r
= 2 x 22/7 x 42250
अतः चाल             = 2 x 22 / 7 x 42250 / 24
                     v = 11065 km/h
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *