Bihar Board Class 9Th Social Science chapter 4 जलवायु Solutions | Bseb class 9Th Chapter 4 जलवायु Notes
1. भारत में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है ?
(a) सिलचर
(b) चेरापूँजी
(c) मासिनराम
(d) पटना
उत्तर— (c)
2. जाड़े में तमिलनाडु के तटीय भागों में वर्षा के कारण है ?
(a) उत्तरी-पूर्वी मानसून
(b) पश्चिमी विक्षोभ
(c) क और ख दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर— (c)
3. भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन कब होता है।
(a) 1 मई से
(b) 1 जून से
(c) 1 अगस्त से
(d) सर्दी
उत्तर— (b)
4. मई महीने में पश्चिम में चलने वाली धूल भरी आँधी बंगाल को क्या कहते हैं ?
(a) लू
(b) आँधी
(c) काल बैशाखी
(d) फानी
उत्तर— (c)
5. जाड़े में सबसे ज्यादा ठंडा कहाँ रहता है ?
(a) गुलमर्ग
(b) पहलगाँव
(c) खिलनमर्ग
(d) जम्मू
उत्तर— (c)
6. चेरापूंजी और मौसिमराम किस राज्य में स्थित है ?
(a) बिहार
(b) मेघालय
(c) मध्यप्रदेश
(d) त्रिपुरा
उत्तर— (b)
7. मॉनसून शब्द किस भाषा के शब्द से बना हुआ ?
(a) हिन्दीं
(b) अंग्रेजी
(c) अरबी
(d) संस्कृत
उत्तर— (c)
8. भारत में किस प्रकार की वर्षों हुआ करती है ?
(a) पर्वतीय
(b) चक्रवातीय
(c) a एवं b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर— (c)
प्रश्न- मासिनराम में सर्वाधिक वर्षा होती है।
उत्तर— कारण: बंगाल की खाड़ी के मानसून अंडमान-निकोबार द्वीपों से आगे बढ़ने पर पश्चिम की ओर मुड़ जाती है और इस क्षेत्र में आकर फँस जाती है अतः यहाँ सर्वाधिक वर्षा होती है।
प्रश्न- तमिलनाडु में जाड़े में वर्षा होती है ?
उत्तर— कारण: उत्तर-पूर्वी मानसून पवन बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजरते हुए समुद्र से कुछ आर्द्रता ले लेती है और जोड़ के दिनों में कोरामंडल तट पर वर्षा करती है। वही दूसरी ओर पूर्वी मध्य सागर से आती विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भाग में वर्षा करवाती है।
प्रश्न- फेरेल का नियम क्या है ?
उत्तर— पृथ्वी के घूमने के कारण कोरियोलिस बल उत्पन्न होता है जिसके कारण उत्तरी गोलार्द्ध में हवाएँ दाहिनी तरफ व दक्षिणी गोलार्द्ध में बायीं तरफ मुड़ जाती है। इसे फेरेल का नियम कहा जाता है।
प्रश्न- जेट स्ट्रीम क्या है ?
उत्तर— जेट स्ट्रीम एक निश्चित गति से काफी तेज चले वाले पवने होते है जो ऊपरी वायुमंडल के एक संकरे क्षेत्र में चलते है। ये पूरे भारत में मानसूनी वर्षा का वितरण करने में सहायता करती है।
प्रश्न- जाड़े के दिनों में भारत में कहाँ वर्षा होती है ?
उत्तर— जाड़े के दिनों में भारत के पूर्वी तटीय भाग जैसे तमिलनाडु और केरल में वर्षा होती है।
प्रश्न- भारतीय मानसून की तीन प्रमुख विशेषताएँ बताइये।
उत्तर— (i) भारत में मानसूनी वर्षा नियमित नहीं है।
(ii) मानसूनी वर्षा का अचानक से आगमन होता है जिसे मानसून विस्फोट कहते है।
(iii) मानसूनी वर्षा समुद्र तट से दूरी बढ़ने के साथ-साथ कम होने लगती है।
प्रश्न- ‘लू’ से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर— उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में दोपहर के समय चलने वाली काफी गर्म हवाओं को ‘लू’ कहते है।
प्रश्न- एलनिनो एवं लानिनो में अंतर स्पष्ट करे।
उत्तर— एलनिनो-यह एक गर्म जलधारा है जो दक्षिण अमेरिका के पेरू एवं इक्वेडोर देशो के प्रशांत तटीय भाग में उसे 7 वर्ष के अंतराल में उत्पन्न होती है। इसके कारण जल के तापमान में 50-10°C तक की अचानक वृद्धि हो जाती है। जब यह धारा पूर्वी द्वीप समूह पहुँचती है तो वहाँ निम्नदाब का क्षेत्र बन जाता है जिससे वहाँ की वर्षा में कमी आ जाती है और सूखे की समस्या उत्पन्न होती है।
लानिनो-इसकी उत्पत्ति पेरू के तट पर होती है। यह ठण्डी जलधारा होती है। जो पूर्वी द्वीप क्षेत्र में वायुदाब बढ़ा देती है। जिसके कारण मानूसनी हवा में जल की मात्रा में वृद्धि होती है जिससे सामान्य से अधिक वर्षा होती है।
प्रश्न- भारत में कितनी ऋतुएँ पायी जाती है? किसी एक का भौगोलिक विवरण दें।
उत्तर— भारत में कुल छः ऋतुएँ पायी जाती है। (i) शीत ऋतु (ii) ग्रीष्म ऋतु (iii) वर्षा ऋतु (iv) वसंत ऋतु (v) हेमंत (vi) शिशिर।
शीत ऋतु का भौगोलिक विवरण:
शीत ऋतु में काफी सर्दी होती है जो नवम्बर से शुरू होती है और फरवरी तक रहती है। इस ऋतु मे दक्षिण भारत में तापमान 21°-27°C एवं मैदान भाग में 12°-18°C के बीच रहता है। सबसे अधिक ठंड उत्तर-पश्चिमी भाग में रहती है। इस समय हवाएँ जमीन से समुद्र की ओर बहती है इसलिए शुष्क होती है और वर्षा नहीं करती है। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बर्फ गिरता है। इस ऋतु में उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र तथा दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र में वर्षा भी होती है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here