व्यावसायिक बैंक कितने प्रकार से जमा राशि स्वीकार करते हैं ?

व्यावसायिक बैंक कितने प्रकार से जमा राशि स्वीकार करते हैं ? उत्तर–व्यावसायिक बैंक चार प्रकार से जमा राशि स्वीकार करते हैं (i) स्थायी जमा, (ii) चालू जमा, (iii) संचयी जमा तथा (iv) आवर्ती जमा ।

केंद्रीय बैंक के क्या कार्य हैं ?

केंद्रीय बैंक के क्या कार्य हैं ? उत्तर :- यह देश के शीर्ष बैंकिंग संस्था के रूप में बैंकिंग वित्तीय और आर्थिक क्रियाओं का दिशा-निर्देश एवं संचालन में सहयोग करती है।

असंगठित क्षेत्र के वित्तीय संस्थाओं की सबसे बड़ी समस्या क्या है ?

असंगठित क्षेत्र के वित्तीय संस्थाओं की सबसे बड़ी समस्या क्या है ? उत्तर—असंगठित क्षेत्र के वित्तीय संस्थाओं की सबसे बड़ी समस्या है कि इन पर रिजर्व बैंक का नियंत्रण नहीं है। जिसके कारण ये मनमानी कर पाते हैं।

स्वयं सहायता समूह क्या है ?

स्वयं सहायता समूह क्या है ? उत्तर :- ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में छोटी बचत करने वाले 15-20 व्यक्तियों का वह समूह जो अपने सदस्यों को उनके निजी एवं व्यावसायिक जरूरतों के लिए ब्याज पर ऋण देता है, स्वयं सहायता समूह (SHG) कहलाता है। यह समूह बैंक से ऋण लेकर अपने सदस्यों को मदद करता है। … Read more

सहकारिता का तीन मुख्य सिद्धांतं कौन से हैं ?

सहकारिता का तीन मुख्य सिद्धांतं कौन से हैं ? उत्तर :- सहकारिता “सब प्रत्येक के लिए और प्रत्येक सबके लिए है” के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसके मुख्य सिद्धांत हैं (i) अपनी इच्छा से सदस्यता, (ii) लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा प्रबंधन एवं संचालन, (iii) आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी करना।

सहकारिता के क्षेत्र में सहकारी बैंकों के तीन रूप कौन-कौन से हैं ?

सहकारिता के क्षेत्र में सहकारी बैंकों के तीन रूप कौन-कौन से हैं ? उत्तर :- हमारे देश में इन बैंकों के तीन मुख्य रूप हैं. केंद्रीय सहकारी बैंक, राज्य सहकारी बैंक तथा भूमि विकास बैंक

सहकारिता से आप क्या समझते हैं ?

सहकारिता से आप क्या समझते हैं ? उत्तर :- सामान्य अर्थों में सहकारिता का अर्थ है – एक साथ मिल – जुल कर कार्य करना। लेकिन अर्थशास्त्र में सहकारिता की परिभाषा इस प्रकार दी जा सकती है —“ सहकारिता वह संगठन है जिनके द्वारा दो या दो से अधिक व्यक्ति स्वेच्छापूर्वक मिल-जुलकर समान स्तर पर आर्थिक-हितों … Read more

वित्तीय संस्थाओं को किस प्रकार विभाजित किया जाता है ?

वित्तीय संस्थाओं को किस प्रकार विभाजित किया जाता है ? उत्तर :- वित्तीय संस्थाओं को दो वर्गों में बाँटा गया है- (i) वे सभी वित्तीय संस्थाएँ जो मुद्रा बाजार से हैं, (ii) वे वित्तीय संस्थाएँ जो पूँजी बाजार से संबंधित है।

वित्तीय संस्थान से आप क्या समझते हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं ?

वित्तीय संस्थान से आप क्या समझते हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं ? उत्तर :- आर्थिक विकास के लिए जो संस्थाएँ वित्त की व्यवस्था कृषि, उद्यमी और व्यवसायी के लिए उपलब्ध कराती है, वित्तीय संस्थाएँ कहलाती हैं। – यह दो प्रकार की वित्तीय संस्थाएँ होती हैं (i) राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएँ – (क) भारतीय मुद्रा … Read more

अर्द्धसरकारी वित्तीय संस्थाएँ किसे कहा जाता है ?

अर्द्धसरकारी वित्तीय संस्थाएँ किसे कहा जाता है ? उत्तर-अर्द्धसरकारी वित्तीय संस्थाएँ उन संस्थाओं को कहते हैं जो भारत के केंद्रीय बैंक के दिशा-निर्देश में स्थापित मापदंडों द्वारा समाज के लोगों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, जैसे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, बिहार राज्य कॉपरेटिव बैंक, राज्य भूमि विकास बैंक इत्यादि।