फैक्ट्री प्रणाली के विकास के किन्हीं दो कारणों को बतायें।

फैक्ट्री प्रणाली के विकास के किन्हीं दो कारणों को बतायें। उत्तर ⇒ फैक्ट्री प्रणाली के विकास के दो कारण निम्नलिखित थे। (i) मशीनों एवं नये-नये यंत्रों का आविष्कार, (ii) उद्योग तथा व्यापार के नये – नये केंद्रों के विकास ने फैक्ट्री प्रणाली को विकसित किया।

औद्योगिकीकरण से आप क्या समझते हैं ?

औद्योगिकीकरण से आप क्या समझते हैं ? उत्तर ⇒ औद्योगिकीकरण अथवा उद्योगों की बृहत् रूप में स्थापना उस औद्योगिक क्रांति की देन है जिसमें वस्तुओं का उत्पादन मानव श्रम द्वारा न होकर मशीनों के द्वारा होता है। इसमें उत्पादन बृहत् पैमाने पर होता है और जिसकी खपत के लिए बड़े बाजार की आवश्यकता होती है। किसी … Read more

औद्योगिकीकरण के कारण क्या थे ?

औद्योगिकीकरण के कारण क्या थे ? उत्तर ⇒ औद्योगिकीकरण के महत्त्वपूर्ण कारण निम्नलिखित थे – नये – नये मशीनों का आविष्कार, फैक्ट्री प्रणाली की शुरुआत, कोयले एवं लोहे की प्रचुरता, सस्ते श्रम की उपलब्धता, यातायात की सुविधा।

औद्योगिक आयोग की स्थापना कब हुई ? इसके क्या उद्देश्य थे ?

औद्योगिक आयोग की स्थापना कब हुई ? इसके क्या उद्देश्य थे ? उत्तर ⇒ औद्योगिक आयोग की नियुक्ति सन् 1916 में हुई। भारतीय उद्योग तथा व्यापार के भारतीय वित्त से संबंधित उन क्षेत्रों का पता लगाना, जिसे सरकार सहायता दे सके। .

आदि-औद्योगिकीकरण किसे कहते हैं ?

आदि-औद्योगिकीकरण किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒ यूरोप और इंगलैंड में कारखानों में उत्पादन होने के पूर्व की स्थिति को इतिहासकारों ने आदि-औद्योगिकीकरण का नाम दिया है। इस समय भी बड़े स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए उत्पादन होता था। परंतु वह उत्पादन एक जगह कारखानों में न होकर दूर-दराज के गाँवों में तथा घरों में … Read more

औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं ?

औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं ? उत्तर ⇒ औद्योगिक क्रांति का अर्थ उत्पादन प्रणाली में हुए उन आधारभूत परिवर्तनों से है जिनके फलस्वरूप जनसाधारण को अपनी परंपरागत कृषि, व्यवसाय एवं घरेलू उद्योग-धंधों को छोड़कर नए प्रकार के उद्योगों में काम करने तथा यातायात के नवीन साधनों के प्रयोग का अवसर मिला। यह क्रांति सर्वप्रथम … Read more

कोयला एवं लौह उद्योग ने औद्योगिकीकरण को गति प्रदान की। कैसे ?

कोयला एवं लौह उद्योग ने औद्योगिकीकरण को गति प्रदान की। कैसे ? उत्तर ⇒ वस्त्र उद्योग की प्रगति कोयले एवं लोहे के उद्योग पर बहुत अधिक निर्भर करती थी इसलिए अंग्रेजों ने इन उद्योगों पर बहुत अधिक ध्यान दिया। इंगलैंड में लोहे और कोयले की प्रचुर मात्रा में खानें थीं। सन् 1815 में हम्फ्री डेवी ने … Read more

मोपला विद्रोह पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

मोपला विद्रोह पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। उत्तर ⇒ केरल के मालाबार में 19वीं-20वीं शताब्दियों में मोपलाओं के अनेक विद्रोह हुए। मोपला एक वर्ग समूह था। जिसमें किसान-मजदूर और अन्य लोग सम्मिलित थे। यह विद्रोह भू-स्वामियों के अत्याचारों के विरुद्ध था। मोपला मुसलमान थे और भू-स्वामी नायर और नम्बूदरी हिंदू। मोपला खलीफा के साथ किए गए … Read more

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। उत्तर ⇒ इसकी स्थापना 1925 ई० में के०वी० हेडगेवार ने नागपुर में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य युवकों को चारित्रिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाकर सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना था। इसने हिंदू राष्ट्रवाद का नारा दिया तथा हिंदू धर्म एवं समाज के पुनरूत्थान की नीति अपनाई। … Read more

ऑल इण्डिया मुस्लिम लीग की स्थापना कैसे हुई ? इसकी आरंभिक नीति क्या थी ?

ऑल इण्डिया मुस्लिम लीग की स्थापना कैसे हुई ? इसकी आरंभिक नीति क्या थी ? उत्तर ⇒ 1906 में मुसलमानों का एक शिष्टमंडल अपनी मांगों के साथ आगा खाँ के नेतृत्व में वायसराय मिंटो से शिमला में मिला। मिंटो ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। ढाका में एकत्रित प्रमुख मुसलमानों ने 30 दिसंबर, … Read more