1830 की जुलाई क्रांति का फ्रांस पर क्या प्रभाव पड़ा ?

1830 की जुलाई क्रांति का फ्रांस पर क्या प्रभाव पड़ा ? उत्तर ⇒ 1830 की जुलाई क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में निरंकुश राजशाही का स्थान संवैधानिक गणतंत्र ने ले लिया। इस क्रांति ने फ्रांसीसी क्रांति के सिद्धांतों को पुनर्जीवित किया तथा फ्रांस में उदारवादी मध्यमवर्ग का राजनीतिक महत्त्व बढ़ गया।

यूरोप में राष्ट्रवाद को फैलाने में नेपोलियन बोनापार्ट किस तरह सहायक हुआ ?

यूरोप में राष्ट्रवाद को फैलाने में नेपोलियन बोनापार्ट किस तरह सहायक हुआ ? उत्तर ⇒ यूरोप में राष्ट्रीयता की भावना के विकास में फ्रांस की राज्यक्रांति के पश्चात् नेपोलियन के आक्रमणों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। फ्रांसीसी क्रांति ने राजनीति को अभिजात्यवर्गीय परिवेश से बाहर कर उसे अखबारों, सड़कों और सर्वसाधारण की वस्तु बना दिया। यूरोप के … Read more

राष्ट्रवाद क्या है ?

राष्ट्रवाद क्या है ? उत्तर ⇒ सामान्य अर्थों में राष्ट्रवाद का अर्थ अपने राष्ट्र के प्रति सोच और लगाव की भावना का विकास करना है। दूसरे अर्थों में राष्ट्रवाद एक ऐसी भावना है जो किसी विशेष भौगोलिक, सांस्कृतिक या सामाजिक परिवेश में रहने वाले लोगों में एकता की वाहक बनती है।

पृथ्वी पर भू-आकृति कितनी आकृति की होती है ?

पृथ्वी पर भू-आकृति कितनी आकृति की होती है ? उत्तर ⇒विभिन्न प्रकार की भू-आकृतियाँ होती हैं। जैसे-शंक्वाकार पहाड़ा, पठार, V-आकार की घाटी, जलप्रपात, झील आदि।

त्रिकोणमितीय स्टेशन क्या है ?

त्रिकोणमितीय स्टेशन क्या है ? उत्तर ⇒वे सभी बिन्दु जिनका उपयोग त्रिभुजन विधि (एक प्रकार का सर्वेक्षण) द्वारा सर्वेक्षण करते समय स्टेशन के रूप में हुआ था। मानचित्र पर त्रिभुज बनाकर उसके बगल में धरातल की समुद्र तल से ऊँचाई लिखी जाती है।

जल प्रपातों को किस प्रकार चित्रण किया जाता है ?

जल प्रपातों को किस प्रकार चित्रण किया जाता है ? उत्तर ⇒जल प्रपातों के प्रदर्शन के लिए पहले समोच्च रेखाओं द्वारा नदी-घाटी बनाया जाता है। फिर उनमें किन्हीं दो या तीन समोच्च रेखाओं को एक जगह मिलाकर आगे बढ़ा दिया जाता है।

त्रिभुजन विधि क्या है ?

त्रिभुजन विधि क्या है ? उत्तर ⇒यह सर्वेक्षण की एक विधि है जिसमें मानचित्र पर त्रिभुज बनाकर उसके बगल में धरातल की समुद्र तल से ऊँचाई लिख दी जाती है।

‘v’ वी आकार की घाटी को किस प्रकार प्रदर्शित किया जाता है ?

‘v’ वी आकार की घाटी को किस प्रकार प्रदर्शित किया जाता है ? उत्तर ⇒इसके लिए समोच्च रेखाओं को अंग्रेजी के ‘V’ अक्षर की उलटी आकृति बनाई जाती है। इसमें समोच्च रेखाओं का मान बाहर से अंदर की ओर क्रमशः घटता जाता है।

उच्चावच प्रदर्शन के लिए कौन-सी विधि श्रेष्ठ है ?

उच्चावच प्रदर्शन के लिए कौन-सी विधि श्रेष्ठ है ? उत्तर ⇒ उच्चावच प्रदर्शन के लिए वह विधि सर्वश्रेष्ठ है जिसमें समोच्च रेखाओं का उपयोग किया जाता है। ये रेखाएँ समुद्र तल से एक समान ऊँचाई पर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखाएँ हैं।

लेहमान कौन थे ?

लेहमान कौन थे ? उत्तर ⇒ यह एक सैन्य अधिकारी थे जिन्होंने ऑस्ट्रिया में काम करते हुए मानचित्रों के विकास में योगदान दिया। हैश्यूर विधि इन्हीं की देन है।