पाइपलाइन मार्ग का उपयोग कहाँ होता है ?

पाइपलाइन मार्ग का उपयोग कहाँ होता है ? उत्तर ⇒ पाइपलाइन मार्ग का उपयोग तरल पदार्थों जैसे जल, पेट्रोलियम, गैस इत्यादि के परिवहन के लिए होता है। गुजरात के हजीरा नामक स्थान पर इसी के माध्यम से कारखानों में गैस का परिवहन होता है।

राजधानी चैनल क्या है ?

राजधानी चैनल क्या है ? उत्तर ⇒ भारत की राजधानी नई दिल्ली से 6 विशेष राज्यों की राजधानियों के लिए यह डाक सेवा है। इसके लिए पीले रंग की पेटियों का उपयोग किया जाता है। अर्थात् पीले रंग की पेटियों में डाले गए पत्र सीधे दिल्ली भेज दी जाती है।

भारत के पूर्वी तट पर मुख्य पत्तन कौन-कौन से हैं ?

भारत के पूर्वी तट पर मुख्य पत्तन कौन-कौन से हैं ? उत्तर ⇒ भारत के पूर्वी तट पर प्रमुख पत्तन हैं—चेन्नई, तुतीकोरीन, विशाखापत्तनम, पारादीप एवं हल्दिया-कोलकाता पत्तन। इसमें कोलकाता एक नदी पत्तन है।

एशिया का पहला निर्यात संवर्द्धन क्षेत्र कहाँ बनाया गया ?

एशिया का पहला निर्यात संवर्द्धन क्षेत्र कहाँ बनाया गया ? उत्तर ⇒ यह भारत में कांडला नामक स्थान पर बनाया गया। जो गुजरात राज्य में स्थित है। इससे देश की आर्थिक प्रगति तीव्र हुई है।

‘स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग’ का वर्णन करें।

‘स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग’ का वर्णन करें। उत्तर ⇒ भारत के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई तथा कोलकाता को जोड़नेवाली राजमार्ग को स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग कहते हैं। इसका दायित्व केन्द्र सरकार पर है और यह 6 लेनवाली लगभग 5846 कि०मी० लम्बी सड़क है।

सीमांत सड़क किसे कहा जाता है ?

सीमांत सड़क किसे कहा जाता है ? उत्तर ⇒ देश की सीमा पर रक्षा एवं विदेश व्यापार के लिए भारतीय सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़कों को बनाया जाता है जिसे सीमांत सड़क कहते हैं।

राष्ट्रीय महामार्ग क्या है ?

राष्ट्रीय महामार्ग क्या है ? उत्तर ⇒ राष्ट्रीय महत्त्व की सड़कों को राष्ट्रीय महामार्ग कहा जाता है। वे एक राज्य को दूसरे राज्य से मिलाती हैं। इनका निर्माण कार्य एवं रख-रखाव केंद्रीय सरकार करती है।

‘पूरब-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण गलियारा’ से आप क्या समझते हैं ?

‘पूरब-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण गलियारा’ से आप क्या समझते हैं ? उत्तर ⇒ पूरब में सिलचर और पश्चिम में पोरबंदर को जोड़नेवाली सड़क को ‘पूरब-पश्चिम गलियारा’ कहते हैं। इसकी लम्बाई 3640 कि०मी० है। उत्तर में श्रीनगरऔर दक्षिण में कन्याकुमारी को जोड़नेवाली सड़क को उत्तर-दक्षिण गलियारा कहते हैं। इसकी कुल लम्बाई 4016 कि०मी० है।

कोंकण रेलमार्ग परियोजना का वर्णन करें।

कोंकण रेलमार्ग परियोजना का वर्णन करें। उत्तर ⇒ यह देश के पश्चिमी तट के किनारे महाराष्ट्र के रोहा से गोआ के मडगाँव तक जाती है। इस परियोजना की व्यवस्था कोंकण रेलवे निगम द्वारा की गई है। यहाँ नियमित यात्री रेल सेवा प्रारम्भ की जा चुकी है। इसकी लम्बाई 741 कि०मी० है।

भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन प्रस्तुत कीजिए।

भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन प्रस्तुत कीजिए। उत्तर ⇒ भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण में काफी विषमता है। पक्की सड़कों के वितरण को देखा जाए तो महाराष्ट्र का स्थान प्रथम है। उत्तरप्रदेश दूसरे और उड़ीसा तीसरे स्थान पर है। लक्षद्वीप में सबसे कम पक्की सड़क पायी जाती है। सड़क घनत्व की दृष्टि … Read more