भारत में उपजने वाली दो खाद्य, नकदी एवं रेशेवाली फसलों के नाम लिखें।
भारत में उपजने वाली दो खाद्य, नकदी एवं रेशेवाली फसलों के नाम लिखें। उत्तर ⇒खाद्य फसल – धान, गेहूँ नकदी फसल – चाय, कहवा रेशेदार फसल – कपास, जूट।
भारत में उपजने वाली दो खाद्य, नकदी एवं रेशेवाली फसलों के नाम लिखें। उत्तर ⇒खाद्य फसल – धान, गेहूँ नकदी फसल – चाय, कहवा रेशेदार फसल – कपास, जूट।
श्वेत क्रांति किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒श्वेत क्रांति अथवा ऑपरेशन फ्लड का संबंध दुग्ध उत्पादन से है। इसको दुग्ध के अधिक मात्रा में उत्पादन के लिए चलाया गया था ।
ऑपरेशन फ्लड क्या है ? उत्तर ⇒दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए श्वेत क्रांति के माध्यम से चलाया गया एक अभियान था। इसके प्रणेता थे डॉ० वर्गीज कुरियन।
बफर स्टॉक क्या है ? उत्तर ⇒सरकार विभिन्न कार्यक्रम जो गरीबों की सहायता के लिए चलाती है तथा आपदा के समय उपयोग के लिए जो अनाज संग्रह करके रखती है उसे बफर स्टॉक कहते हैं। यह कार्य भारत में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा होता है।
अजैव संसाधन किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒ वे सभी संसाधन जिनका निर्माण निर्जीव पदार्थों से हुआ है। अजैव संसाधन कहलाते हैं। जैसे-चट्टानें।
फसल प्रारूप किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒फसलों को मौसम के अनुरूप उपजाया जाता है। भारत में कृषि के र प्रमुख फसलें हैं- (i) खरीफ मानसून पूर्व में। (ii) रबी वर्षा के बाद जाडा के प्रारंभ में। (iii) जायद यह ग्रीष्म में अल्पावधि के लिए होता था।
रबी फसलें क्या हैं ? चार उदाहरण दें। उत्तर ⇒रबी फसलें को शीत ऋतु में अक्टूबर से दिसम्बर के मध्य बोया जाता है तथा ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के मध्य काटा जाता है। (i) गेहँ, (ii) जो (iii) चना तथा (iv) मटर।
भारत में उपजाए जानेवाले प्रमुख खाद्य और व्यावसायिक फसलों के नाम लिखिए। उत्तर ⇒प्रमुख खाद्य फसल-धान, गेहूँ, मक्का, दलहन, तेलहन, ज्वार, बाजरा, रागी। प्रमख व्यावसायिक फसल-गन्ना, चाय, कॉफी, गर्म मसाले रबर आदि।
स्वतंत्रता के बाद पंचवर्षीय योजनाओं में कृषि के विकास के लिए कौन-से महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं ? उत्तर ⇒इसके अंतर्गत खेती में उन्नत तकनीक अपनाई गई है. उत्तम बीज का विकास किया गया है तथा रासायनिक उर्वरक का तेजी से प्रयोग होने लगा है। हरित क्रांति के लिए प्रयास कर सफल बनाया गया। किसान … Read more
भारतीय लोगों के आजीविका का मुख्य आधार क्या है ? उत्तर ⇒भारत की लगभग दो तिहाई आबादी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि कार्य में लगी है। यही उसकी आजीविका का मुख्य आधार है। देश के किसान इस पर सर्वाधिक निर्भर हैं। कृषि का राष्ट्रीय उत्पादन में भी काफी बड़ा योगदान है।