वन्य जीवों के ह्रास में प्रदूषण जनित समस्याओं पर अपना विचार स्पष्ट कीजिए।

वन्य जीवों के ह्रास में प्रदूषण जनित समस्याओं पर अपना विचार स्पष्ट कीजिए। उत्तर ⇒ बढ़ते प्रदूषण ने भी वन्य जीवों के ह्रास में अपनी भूमिका निभाई है। पराबैंगनी किरणों, अम्ल वर्षा और हरित गृह प्रभाव द्वारा वन्य जीवों एवं वनों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावे वायु, जल एवं मृदा प्रदूषण ने भी वन एवं … Read more

निम्नलिखित नदी घाटी परियोजनाएँ किन-किन राज्यों में अवस्थित हैं – हीराकुंड, तुंगभद्रा एवं रिहन्द।

निम्नलिखित नदी घाटी परियोजनाएँ किन-किन राज्यों में अवस्थित हैं – हीराकुंड, तुंगभद्रा एवं रिहन्द। उत्तर ⇒ परियोजना – अवस्थिति वाले राज्य 1. हीराकुंड उड़ीसा 2. तुंगभद्रा आंध्रप्रदेश 3. रिहन्द उत्तरप्रदेश

ताप शक्ति क्यों समाप्य संसाधन है ?

ताप शक्ति क्यों समाप्य संसाधन है ? उत्तर ⇒ ताप शक्ति का स्रोत कोयला है। कोयला का निर्माण लंबी अवधि में जटिल प्रक्रिया द्वारा होता है जिसमें लाखों करोड़ों वर्ष लग जाते हैं। किंतु कोयले का उपयोग तेजी से हो रहा है। इनका भंडार सीमित है। अतः ताप शक्ति समाप्य संसाधन है।

सागर सम्राट क्या है ?

सागर सम्राट क्या है ? उत्तर ⇒ सागर सम्राट मुंबई हाई पेट्रोलियम उत्खनन् क्षेत्र में कार्यरत एक जलयान है जो समुद्री क्षेत्र में जल के भीतर तेलकूप की खुदाई का कार्य करता है।

भारत के किन-किन क्षेत्रों में पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं ?

भारत के किन-किन क्षेत्रों में पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं ? उत्तर ⇒ पवन ऊर्जा के विकास हेतु निम्नलिखित राज्यों में अनुकूल परिस्थितियाँ हैं- (i) राजस्थान, (ii) गुजरात, (iii) महाराष्ट्र, (iv) कर्नाटक तथा (v) तमिलनाडु।

हॉट स्पॉट्स के निर्धारण की मुख्य शर्ते क्या हैं ?

हॉट स्पॉट्स के निर्धारण की मुख्य शर्ते क्या हैं ? उत्तर ⇒ इसके निर्धारण की मुख्य शर्ते हैं – (i) देशज प्रजातियों की संख्या का निर्धारण-ऐसी प्रजातियाँ जो अन्य और कहीं नहीं पायी जाती हैं। (ii) अधिवास पास पर अतिक्रमण की सीमा निर्धारित करना।

संरचनात्मक गुणों के आधार पर ऊर्जा स्त्रोतों को किस प्रकार से बाँटा गया है ?

संरचनात्मक गुणों के आधार पर ऊर्जा स्त्रोतों को किस प्रकार से बाँटा गया है ? उत्तर ⇒ संरचनात्मक गुणों के आधार पर ऊर्जा के दो स्रोत हैं_जैविक ऊर्जा तथा अजैविक ऊर्जा स्रोत। मानव एवं प्राणी शक्ति को जैविक तथा जल शक्ति, शक्ति आदि को अजैविक ऊर्जा शक्ति के स्रोत के अंतर्गत रखा जाता है।

भारत के किन भागों में नदी डेल्टा का विकास हुआ है ? यहा का मृदा की क्या विशेषता है ?

भारत के किन भागों में नदी डेल्टा का विकास हुआ है ? यहा का मृदा की क्या विशेषता है ? उत्तर ⇒ भारत के पर्वी तटीय भागों में नदी डेल्टा का विकास हुआ ह। म तटीय मैदान स्थित महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदियों द्वारा निर्मित डेल्टा जलोढ़ मिट्टी के क्षेत्र हैं। यहाँ की मृदा बालू, … Read more

ऐलुमिनियम के उपयोग का उल्लेख कीजिए।

ऐलुमिनियम के उपयोग का उल्लेख कीजिए। उत्तर ⇒ (i) वायुयान निर्माण में, (ii) विद्युत उपकरण के निर्माण में, (iii) घर साज-सज्जा के साधनों के निर्माण में, (iv) बर्तन बनाने में, (v) सफेद साम रासायनिक वस्तुएँ बनाने में।

भारत में कोयला उत्खनन कब प्रारंभ हुआ ?

भारत में कोयला उत्खनन कब प्रारंभ हुआ ? उत्तर ⇒ भारत में कोयला उत्खनन 1774 में प्रारंभ हुआ, परंतु व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन 1839 ई० से हो रहा है। स्वतंत्रता के बाद कोयले के उत्पादन में काफी वद्धि हुई है। अभी भारत का स्थान विश्व के कोयला उत्पादक देशों में 8वा है।