किसानों को साख अथवा ऋण की आवश्यकता क्यों होती है ?

किसानों को साख अथवा ऋण की आवश्यकता क्यों होती है ? उत्तर :- किसान अनेक प्रकार के आर्थिक तंगी से जुझ रहे होते हैं। इसके बावजूद कृषक कृषि पर धन लगाने को विवश हैं। उन्हें खेतों की जुताई के लिए मजदर बीजों की खरीदारी उर्वरक एवं कीटनाशक की खरीदारी, सिचाइ माप के लिए धन की जरूरत … Read more

स्थायी जमा (Fixed Deposits) किसे कहते हैं ?

स्थायी जमा (Fixed Deposits) किसे कहते हैं ? उत्तर :- जब बैंक के पास कोई रकम एक निश्चित अवधि के लिए जमा करते हैं और उसे उस निश्चित अवधि से पूर्व नहीं निकाल सकते, उसे स्थायी जमा कहते हैं।

पूँजी बाजार किसे कहा जाता है ?

पूँजी बाजार किसे कहा जाता है ? उत्तर :- जहाँ कंपनियों तथा औद्योगिक इकाइयों के लिए दीर्घकालीन वित्तीय व्यवस्था की जाती है, उसे पूँजी बाजार कहा जाता है।

भारतीय मुद्रा बाजार किसे कहते हैं ?

भारतीय मुद्रा बाजार किसे कहते हैं ? उत्तर :- उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र के लिए अल्पकालीन, मध्यकालीन वित्तीय व्यवस्था एवं प्रबंधन को भारतीय मुद्रा बाजार कहते हैं।

मुद्रा बाजार को किस प्रकार विभाजित किया गया है ?

मुद्रा बाजार को किस प्रकार विभाजित किया गया है ? उत्तर :- मुद्रा बाजार को दो भागों में बाँटा गया है (i) आधुनिक अथवा संगठित क्षेत्र, (ii) देशी अथवा असंगठित क्षेत्र।

देशी बैंकर किसे कहते हैं ?

देशी बैंकर किसे कहते हैं ? उत्तर :- देशी बैंकर के अंतर्गत वैसे वित्त प्रदाता लोगों को शामिल किया जाता है जो बैंकों के अतिरिक्त, पारंपरिक तरीकों से ऋण देते हैं, जैसे महाजन, सेठ, साहुकार इत्यादि। ये सबसे ज्यादा प्रचलित ग्रामीण इलाकों में हैं।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को कब और क्यों प्रारंभ किया गया था ?

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को कब और क्यों प्रारंभ किया गया था ? उत्तर :- इसकी शुरुआत सन् 1975 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के नाम से की गयी थी। इन बैंकों को मुख्य रूप से सीमांत कृषकों, कारीगरों इत्यादि को ऋण प्रदान करना था।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की आवश्यकता पर प्रकाश डालें ?

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की आवश्यकता पर प्रकाश डालें ? उत्तर :- क्षेत्रीय बैंक मुख्य रूप से सीमान्त एवं छोटे किसानों, कारीगरों तथा अन्य कमजोर वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से कार्य करते हैं। इनकी स्थापना सन् 1975 में की गई थी। देश में अभी कुल 196 क्षेत्रीय बैंक कार्यरत हैं।

व्यावसायिक बैंक एजेंसी के रूप में कौन-कौन से कार्य करते हैं ?

व्यावसायिक बैंक एजेंसी के रूप में कौन-कौन से कार्य करते हैं ? उत्तर-व्यावसायिक बैंक एजेंसी के रूप में निम्न कार्य करते हैं (i) ब्याज तथा लाभांश का संकलन एवं वितरण। : (ii) ब्याज, ऋण के किस्त, बीमों के किस्त का भुगतान। (iii) प्रतिभूतियों का क्रय-विक्रय। (iv) चेक, बिल व ड्राफ्ट का संकलन इत्यादि।