उत्तरी आयरलैंड में हिंसक संघर्ष का क्या कारण था ?

उत्तरी आयरलैंड में हिंसक संघर्ष का क्या कारण था ? उत्तर- उत्तरी आयरलैंड में हिंसक संघर्ष का कारण था धार्मिक कट्टरता। इसमें क्रिश्चन दो समूहों में अलग-अलग मुद्दों पर अड़े थे। कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों की धार्मिक कट्टरता ही आगे चलकर हिंसक संघर्ष बन गया।

केन्द्र तथा राज्य सरकारों के बीच आपसी टकराव से लोकतंत्र कैसे प्रभावित होता है ?

केन्द्र तथा राज्य सरकारों के बीच आपसी टकराव से लोकतंत्र कैसे प्रभावित होता है ? उत्तर- इससे राष्ट्रीय विकास में अवरोध उत्पन्न होता है और जन कल्याण में बाधा पहुँचती है।

श्रीलंका सरकार के समक्ष कौन-सी चुनौती है?

श्रीलंका सरकार के समक्ष कौन-सी चुनौती है? उत्तर- बहुसंख्यक सिंहली एवं अल्पसंख्यक तमिलों के बीच जारी हिंसा को समाप्त कर शांति स्थापित करने की चुनौती, श्रीलंका सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है।

नेपाल में किस प्रकार की सरकार है ?

नेपाल में किस प्रकार की सरकार है ? उत्तर- नेपाल में वर्तमान समय में लोकतांत्रिक सरकार है। पूर्व में यहाँ राजतंत्र था जिसका अंत हो चुका है। इस समय यहाँ पर ओली प्रसाद शर्मा नेपाल के प्रधानमंत्री हैं तथा विद्यादेवी भंडारी राष्ट्रपति।

नारी सशक्तिकरण से आप क्या समझते हैं ?

नारी सशक्तिकरण से आप क्या समझते हैं ? उत्तर- नारी सशक्तिकरण का तात्पर्य यह है कि महिलाओं को उनको प्रभावित करने वाले आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व पारिवारिक मामलों में नीति निर्माण प्रक्रिया में भागीदारी प्रदान की जाय। वर्तमान युग में नारी सशक्तिकरण की धारणा को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन प्राप्त हो रहा है। … Read more

क्षेत्रवाद क्या है ?

क्षेत्रवाद क्या है ? उत्तर- यह पक्षपात से उत्पन्न ऐसी सोच है, जो किसी क्षेत्र विशेष की जनता में यह भावना उत्पन्न करती है कि उसका क्षेत्र ही सर्वश्रेष्ठ है और बाकी सब साधारण। इसके कारण सामाजिक विषमताएँ पैदा हो जाती हैं जो किसी भी लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

साम्प्रदायिकता राजनीति को प्रभावित करती है। कैसे ?

साम्प्रदायिकता राजनीति को प्रभावित करती है। कैसे ? उत्तर- ऐसी राजनीति विचारधारा को धर्म से संचालित होने लगे तो साम्प्रदायिकता का प्रभाव राजनीति पर स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होने लगता है। कभी-कभी एक सम्प्रदाय विशेष के हितों की खातिर संविधान के उपबंधों के विरुद्ध जाकर निर्णय लिए जाते हैं। राजनीति दल चुनावों में अक्सर किसी … Read more

राजनीति का अपराधीकरण क्या है ?

राजनीति का अपराधीकरण क्या है ? उत्तर- राजनीति में प्रायः अपराधियों का सहारा लेकर बूथ कब्जा करने का प्रयास एक खास प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए धमकाना या फर्जी मतदान . करना आदि कृत्य को राजनीति में अपराधीकरण कहा जाता है। इससे अपराधियों को स्वयं खड़े होने की प्रवृत्ति बढ़ती है। कई … Read more

सूचना का अधिकार कानून लोकतंत्र का रखवाला है, कैसे ?

सूचना का अधिकार कानून लोकतंत्र का रखवाला है, कैसे ? उत्तर- लोकतंत्र में जनता को यह अधिकार होता है कि वह सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की सही जानकारी रखे। इसी उद्देश्य से 2005 में सूचना क अधिकार का कानून बनाया गया ताकि विकास कार्यों में विलंब सही तरीके से धन का व्यय … Read more

मानवाधिकार पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

मानवाधिकार पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। उत्तर- भारत संघ में देश के नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों की सुरक्षा के लिए गारंटी प्रदान की गई है, जिसे मानवाधिकार कहते हैं। भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों के तहत शोषण के विरुद्ध अधिकार प्रदान किया गया है। भारत के नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए मानवाधिकार आयोग … Read more