गठबंधन की सरकार से आपका क्या अभिप्राय है ?

गठबंधन की सरकार से आपका क्या अभिप्राय है ? उत्तर- जब किसी चुनाव में किसी एक राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त । नहीं होता, तब वह कई क्षेत्रीय या राष्ट्रीय दलों के साथ समझौता के तहत बहुमत प्राप्त करता है। इस प्रकार बनी सरकारें गठबंधन सरकार कहलाती हैं।

बिहार में लोकतंत्र की चुनौतियाँ कौन-सी हैं ?

बिहार में लोकतंत्र की चुनौतियाँ कौन-सी हैं ? उत्तर- हमारे प्रान्त में लोकतंत्र के समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं। इनमें सबसे अधिक अशिक्षा, जातिवाद तथा निर्धनता है। इन सबकी वजह से बिहार में जागृति नहीं आ पा रही है और लोकतंत्र का विस्तार रुक गया है।

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, कैसे ?

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, कैसे ? उत्तर- भारत में धर्म के आधार पर कोई भेद-भाव नहीं किया जाता। भारतीय संविधान में भी प्रत्येक धर्म को समान आदर दिया गया है। यहाँ हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के पर्व एक जैसे मनाए जाते हैं।

तानाशाही सरकारों की आर्थिक प्रगति तीव्र होती है, क्यों ?

तानाशाही सरकारों की आर्थिक प्रगति तीव्र होती है, क्यों ? उत्तर- लोकतांत्रिक सरकारों के ठीक विपरीत इसमें किसी भी विषय में निर्णय एक ही व्यक्ति द्वारा लिया जाता है। जनता के हितों की उपेक्षा करके सारा ध्यान तीव्र आर्थिक प्रगति पर होता है। यही कारण है कि तानाशाही सरकारों की आर्थिक प्रगति तीव्र होती है। … Read more

उत्तरदायी एवं वैध शासन किसे कहते हैं ?

उत्तरदायी एवं वैध शासन किसे कहते हैं ? उत्तर-वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनी गई सरकार जो जनता के प्रति उत्तरदायी हो वैसी शासन-व्यवस्था को वैध एवं उत्तरदायी शासन कहते हैं।

सिविल सोसायटी क्या है ?

सिविल सोसायटी क्या है ? उत्तर- सिविल सोसायटी का अर्थ है—गैर-सरकारी संगठन जैसे—सहकारी. व्यवसायिक एवं कर्मचारी संगठनों तथा वे व्यवस्थित संस्थानों जो राज्य एवं परिवार के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। सिविल सोसायटी राज्य के शक्तियों पर नियंत्रण रखने, लोगों को लोकतांत्रिक तरीकों से जागरूक बनाने, मानवाधिकार की रक्षा करने, भ्रष्टाचार को समाप्त … Read more

प्रत्यक्ष प्रजातंत्र एवं अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र में अंतर स्पष्ट करें।

प्रत्यक्ष प्रजातंत्र एवं अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र में अंतर स्पष्ट करें। उत्तर- प्रत्यक्ष प्रजातंत्र में जनता शासन कार्य में सीधे भाग लेती है। अप्रत्या प्रजातंत्र शासन का वह रूप है जो जनता के प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जाए।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव से आपका क्या अभिप्राय है ?

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव से आपका क्या अभिप्राय है ? उत्तर- चुनाव की वह प्रक्रिया जिसमें चुनाव बिना किसी दबाव, पैसे एवं के दुरुपयोग और आपराधिक छवि के लोगों के सहयोग से संपन्न न हो, एवं निष्पक्ष चुनाव कहलाता है। भारत में इसकी जिम्मेवारी चुनाव आयोग की है।

विशेषाधिकार क्या है ?

विशेषाधिकार क्या है ? उत्तर- जब किसी व्यक्ति या व्यक्ति समूह को जनसाधारण की तल अधिक अधिकार या महत्त्व प्रदान किया जाता है तो उसे विशेषाधिकार कहा

प्रेस की स्वतंत्रता क्यों आवश्यक है?

प्रेस की स्वतंत्रता क्यों आवश्यक है? उत्तर- प्रेस के माध्यम से ही जनता अपने द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों एवं सरकार के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी प्राप्त करती है। यदि यह स्वतंत्र नहीं होगा तो सही सूचना जनता तक नहीं पहुंच पाएगी।