क्या चुने गए शासक लोकतंत्र में अपनी मर्जी से सबकुछ का सकते हैं ?
उत्तर :- किसी भी लोकतंत्र में यह संभव नहीं कि चुने गए शासक अपनी मर्जी से सब कुछ करें। सभी की सीमाएँ कानून के द्वारा तय कर दी गई है। इसमें विपक्ष की भूमिका भी अति महत्त्वपूर्ण है क्योंकि चुने गए शासकों को अपनी सीमाओं का उल्लंघन करने से रोकती है। इसके भय से वे अपनी मनमानी नहीं कर पाते। इसके अलावा जनता को भी अधिकार प्राप्त है कि ऐसी स्थिति में आन्दोलनों के माध्यम से सत्ता पक्ष को अपनी मनमानी करने से रोके। यदि ऐसा नहीं होता तो अगले चुनाव के समय जनता सत्ता पक्ष को दुबारा मौका नहीं देती। __इस प्रकार हम देखते हैं कि चुने गए शासक अपनी मर्जी से नहीं बल्कि कानून की सीमा में रहकर और जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए शासन चलाते हैं।
