नवीन भारत में महिलाओं की स्थिति का वर्णन कीजिए।
नवीन भारत में महिलाओं की स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर – नवीन भारत में महिलाओं की स्थिति-उन्नीसवीं सदी के मध्यकाल से लेकर इक्कीसवीं सदी तक आते-आते पुनः महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ और महिलाओं ने शैक्षिक, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, प्रशासनिक, खेलकूद आदि विविध क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए आयाम तय किये। आज महिलाएँ आत्मनिर्भर, स्वनिर्मित, आत्मविश्वासी हैं, जिसने पुरुष प्रधान चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी योग्यता प्रदर्शित की है। वह केवल शिक्षिका, नर्स स्त्री रोग की डॉक्टर न बनकर इंजीनियर, पायलट, वैज्ञानिक, तकनीशियन, सेना, पत्रकारिता जैसे नए क्षेत्रों को अपना रही हैं। राजनीति के क्षेत्रों महिलाओं ने नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर श्रीमती प्रतिभा पाटिल, लोकसभा स्पीकर के पद पर मीरा कुमार, सुमित्रा महाजन, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी आदि महिलाएँ राजनीति के क्षेत्र में शीर्ष पर है। सामाजिक क्षेत्र में भी मेधा पाटकर, श्रीमती किरण मजूमदार आदि महिलाएँ ख्यातिलब्ध है। खेल जगत् भी पी.टी. ऊषा, अंजूबॉवी जार्ज ने नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। आई.पी.एस. किरण बेदी, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आदि ने उच्च शिक्षा प्राप्त करके विविध क्षेत्रों में अपनी बुद्धि कौशल का परिचय दिया है।
20वीं सदी के उत्तरार्द्ध और अब 21वीं सदी के प्रारम्भ में बराबर वाले जोड़े बनने लगे हैं। नौकरी वाली नारी के साथ पुरुष की मानसिकता में बदलाव आया है। स्त्री धन कमाने लगी हैं तो पुरुष की मानसिकता में भी परिवर्तन आया है। आर्थिक दृष्टि से नारी अर्थचक्र के केन्द्र की ओर बढ़ रही है। विज्ञापन की दुनिया में नारियाँ बहुत आगे हैं। बहुत कम ही ऐसे विज्ञापन होंगे जिनमें नारी न हो लेकिन विज्ञापन में अश्लीलता चिन्तन का विषय है।
आज की नारी राजनीति, कारोबार, कला तथा नौकरियों में पहुँच कर आयाम गढ़ रही हैं। भूमण्डलीकृत दुनिया में भारत और यहाँ की ! नारियों ने अपनी एक नितांत सम्मानजनक जगह कायम कर ली है। आँकड़े दर्शाते हैं कि प्रतिवर्ष की कुल परीक्षार्थियों में 50% महिलाएँ डॉक्टरी की परीक्षा उत्तीर्ण करती हैं। आजादी के बाद लगभग 12 महिलाएँ विभिन्न राज्यों की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। भारत के अग्रणी सॉफ्टवेयर उद्योग में 21% पेशेवर महिलाएँ हैं। फौज, राजनीति, खेल, पायलट तथा उद्यमी सभी क्षेत्रों में जहाँ वर्षों पहले तक महिलाओं के होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। वहाँ सिर्फ नारी स्वयं को स्थापित ही नहीं कर पायी है बल्कि वहाँ सफल भी हो रही है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here