पारिस्थितिकी तथा पारिस्थितिक तंत्र में अन्तर लिखिए |

पारिस्थितिकी तथा पारिस्थितिक तंत्र में अन्तर लिखिए | 

उत्तर— पारिस्थितिकी एवं पारिस्थितिकी तंत्र में अन्तर (Difference between Ecology and Ecosystem) — पारिस्थितिकी तंत्र के मध्य अन्तर को निम्नलिखित तालिका द्वारा स्पष्ट रूप से समझा है जा सकता है—
      पारिस्थितिकी तथा पारिस्थितिकी तंत्र में अन्तर
पारिस्थितिकी—
1. यह पर्यावरण एवं पारिस्थितिक तंत्र का विज्ञान है।
2. यह जन समुदाय का अध्ययन है।
3. इसमें पर्यावरण के स्वरूप तथा कार्यो का अध्ययन होता है।
4.इसमें जीवधारियों तथा पर्यावरण के सम्बन्धों एवं प्रभाव का विश्लेषण करते हैं ।
5. इसमें दो मुख्य पक्ष- जीवधारी तथा पर्यावरण है ।
6. इसमें जैविक तथा अजैविक तत्व सम्मिलित हैं।
7. पारिस्थितिकी का सम्बन्ध जीवधारियों, पौधों तथा उनके पर्यावरण के तत्वों से होता है ।
8. पारिस्थितिकी विज्ञान तथा कला दोनों ही है। इसमें बोध तथा कार्य दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।
9. इसमें सभी जीवधारियों का उनके पर्यावरण से सम्बन्ध का अध्ययन है।
10. पारिस्थितिकी का सम्बन्ध मानव कल्याण तथा जीवधारियों की अभिवृद्धि तथा विकास से होता है।
11. यह विज्ञान प्रकृति के परिवर्तन एवं विकास का अध्ययन है ।
पारिस्थितिक तंत्र—
1. यह पर्यावरण के एक प्रणाली या तंत्र का अध्ययन है एवं महत्त्वपूर्ण पारिस्थितिकी की सीमा है।
2. यह एक जीवधारी का एक स्थान तथा एक समय का अध्ययन है।
3. इसका सम्बन्ध किसी व्यावहारिक इकाई का विशिष्ट स्थान तथा समय की इकाई का अध्ययन से है।
4. इसमें जैविक तथा अजैविक तत्वों की निर्भरता का अध्ययन विशिष्ट परिस्थिति में करते हैं।
5. इसके तीन तत्व हैं – जीवधरी, पर्यावरण तथा ऊर्जा प्रवाह ।
6. इसमें जैव-भू-रासायनिक क्रियाएँ होती हैं। ऊर्जा का रूपान्तरण होता
7. पारिस्थितिकी तंत्र में एक प्राणी. तथा उसकी विशिष्ट उप जाति का उसके वातावरण व ऊर्जा से संबंध होता है।
8. पारिस्थितिक तन्त्र एक वैज्ञानिक अध्ययन है, कला नहीं है।
9.यह व्यावहारिक विज्ञान है किसी । एक जीव का किसी स्थान तथा समय की इकाई का अध्ययन होता है।
10. यह मुक्त प्रणाली है ऊर्जा के अदा तथा प्रदा के सन्तुलन का अध्ययन है।
11. इसका सम्बन्ध उत्पादकता तथा उपभोग से होता है उनके सन्तुलन का अध्ययन करता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *