वैश्वीकरण उदारीकरण तथा निजीकरण की नीतियों का परिणाम है, कैसे ?
उत्तर :- उदारीकरण का अर्थ सरकार द्वारा लगाए गए सभी अनावश्यक नियंत्रणों तथा प्रतिबन्धों को हटाना है एवं निजीकरण का अर्थ निजी क्षेत्र द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से स्वामित्व प्राप्त करना है। – उदारीकरण तथा निजीकरण के कारण ही वैश्वीकरण के अन्तर्गत विभिन्न देशों के बीच वस्तुओं एवं सेवाओं, पूँजी और प्रौद्योगिकी का आदान-प्रदान हो रहा है।
