संघात्मक शासन क्या है ?
संघात्मक शासन क्या है ?
उत्तर- सत्ता के विभाजन के आधार पर शासन के दो रूप होते हैं – एकात्मक शासन एवं संघात्मक शासन। जब सत्ता एक ही जगह केंद्रित होती है तो उसे एकात्मक शासन कहा जाता है। जहाँ सत्ता का विकेंद्रीकरण कर दिया जाता है तो वहाँ संघात्मक शासन स्थापित हो जाती है। संघात्मक शासन में दोहरी सरकार होती है—केंद्र सरकार एवं इकाइयों की सरकार। दोनों के अधिकार क्षेत्र विभाजित कर दिए जाते हैं।