आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेंडलीफ की आवर्त सारणी में तत्त्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।

आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेंडलीफ की आवर्त सारणी में तत्त्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।

उत्तर⇒आधुनिक आवर्त सारणी में 18 ऊर्ध्व स्तंभ जिन्हें समूह कहा जाता है तथा 7 क्षैतिज कतारें हैं। मेंडलीफ आवर्त सारणी में 8 समूह और 6 क्षैतिज कतारें हैं। आधुनिक आवर्त सारणी में मेंडलीफ की आवर्त सारणी की तीनों कमियों को सुधारा गया है।
आधुनिक आवर्त सारणी तत्त्वों के परमाणु संख्या पर आधारित है, जबकि मेंडलीफ की आवर्त सारणी परमाणु द्रव्यमान पर।
आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 1 में उपस्थित तत्त्व (H, Li, Na, K, Rb और Cs) है। इन तत्त्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करने पर पाया जाता है कि इनकी संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या समान है अर्थात् संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या 1 है।
इसी प्रकार फ्लोरीन और क्लोरीन समूह 17 के तत्त्व हैं। इनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करने पर संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या 7 है। इससे यह पता चलता है कि आधुनिक आवर्त सारणी में समूह, बाहरी कोश के सर्वसम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास को दर्शाता है। समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर कोशों की संख्या बढ़ती जाती है। मेंडलीफ आवर्त सारणी में सोना (Au) को समूह 1 में रखा गया है जबकि आधुनिक आवर्त सारणी में इसे समूह 2 और आवर्त 6 में रखा गया है। मेंडलीफ के आवर्त सारणी में Hg को समूह 2 में और आधुनिक आवर्त सारणी में इसे समूह 12 में रखा गया है। इस प्रकार आधुनिक आवर्त सारणी में मेंडलीफ के आवर्त सारणी के विसंगतियों को सुधारा गया है।

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *